छात्रा का मर्डर : बात करने से छात्रा ने किया इंकार तो सरफिरे आशिक ने सर पर मार दी तीन गोलियां, हुआ गिरफ्तार

समस्तीपुर। छात्रा ने बात करने से मना किया तो सरफिरे आशिक ने सर पर तीन गोलियां मार दी। समस्तीपुर में हुई दर्दनाक छात्रा हत्याकांड का खुलासा हो गया है। 2 दिन पहले कोचिंग से लौट रही छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। पुलिस इस मामले में तहकीकात कर रही थी। घटना के 24 घंटे बाद आरोपी शिवनाथपुर गांव निवासी कुंदन कुमार सिंह (20) को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पूछताछ की तो मर्डर का खुलासा हुआ। युवक ने अपना जुर्म कबूल किया।
जानकारी के मुताबिक युवती ने युवक से बातचीत करने से इंकार कर दिया था, इसी का बदला लेने के लिए युवक ने इस तरह की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी कुंदन कुमार सिंह ने पूछताछ में बताया कि पहले कुछ दिनों तक कुंदन और कोमल के बीच बातचीत होती थी, लेकिन कोमल के परिजनों को कुंदन के अपराध होने की जानकारी मिली। इसके बाद परिजन कोमल को कुंदन से दूर रहने की सलाह दी। परिजनों की बात मानकर कोमल ने कुंदन से बातचीत बंद कर दी थी।
बातचीत नहीं करने पर कुंदन ने पहले तो युवती को धमकाना शुरू किया, लेकिन उसके बाद भी छात्रा ने बात नहीं करना शुरू किया, तो इसके बाद कुंदन ने कोमल के मर्डर की प्लानिंग कर ली। कोचिंग से घर लौट रही छात्रा कोमल कुमारी (18) की शिवनाथपुर पुल के पास कुंदन ने गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी कुंदन के चाचा ललन सिंह की पत्नी रानी देवी पहले मुखिया का चुनाव लड़ चुकी है। कुंदन की निशानदेही पर पुलिस ने उसके चाचा ललन सिंह और समीर भारती के बथान पर रेड की। इस दौरान दो देसी पिस्टल, दो देसी कट्टा और 35 जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसके अलावा पुलिस ने उसके घर से पांच कार्टन शराब भी बरामद किया है।











