‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’, ममता को कलंकित कर मां ने नवजात शिशु को कुएं में फेंका, जानिए क्या हुआ चमत्कार

Go Rakhe Saiyan, no one can kill him’, after defaming Mamta, the mother threw the newborn baby in the well

गढ़वा। जिले के केतार प्रखण्ड के केतरी में एक मां ने ममता को कलंकित किया, अपने नवजात शिशु को सूखे कुआं में फेंक दिया.सुबह में ग्रामीणो ने कुआं से निकालकर भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया.नवजात बच्ची सकुशल है।जिसे केतार पुलिस व मुखिया प्रमोद गुप्ता के मदद से सीडब्ल्यूईसि को सुपुर्द किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कलंकित मां ने नवजात शिशु को जन्म के पश्चात मरने के उद्देश्य से केतरी उमेश चौधरी के घर के बगल कुआं में फेंक दिया था, लेकिन उपरवाले को उस मां की मंशा पर पानी फेरते हुए बच्ची को मरने से बचा लिया।सुबह बच्ची के रोने की आवाज सुनकर काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हो गए। जहां देखा कि एक नवजात शिशु कुआं में जिन्दा है।

मुखिया प्रमोद गुप्ता के सहयोग से चिंता देवी पति सुनिल राम ने बच्ची को लेकर भवनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आई।जहा एएनएम अगरथा टोप्पो बच्ची का प्राथमिक उपचार किया. बच्ची पूर्ण रूप से स्वस्थ हैं।
मुखिया प्रमोद गुप्ता ने बताया कि ग्रामीण सुचना पर कुआं पर पहुंचे तो देखा बच्ची कुआं में थी। जिसे अस्पताल लाया।नवजात शिशु को गढ़वा सीडब्ल्यूईसि को सुपुर्द करने की प्रक्रिया कि जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close