गोड्डा NPS कर्मचारी बसों में रैली के शक्ल में पहुंचेंगे मोहराबादी…आधा दर्जन बस ले जाने की तैयारी….शुक्रवार दिनभर चला बैठकों का दौर…प्रखंड संगठन का पुनर्गठन

गोड्डा। रांची में NMOPS के जयघोष महासम्मेलन में गोड्डा जिला की सक्रियता सबसे ज्यादा दिखायी दे रही है। फिर चाहे कर्मचारियों को महासम्मेलन में चलने के लिए जागरूक करने की बात हो या फिर सांगठनिक बैठक कर तैयारियों की समीक्षा करने की कवायद। गोड्डा जिला ने प्रांतीय संगठन से मिले निर्देश का अशरस: पालन किया है। शुक्रवार को भी गोड्डा जिला में पेंशन जयघोष महासम्मेलन में भाग लेने के लिए बैठक का दौर लगातार चलता रहा ।

इस दौरान कई तरह के सांगठनिक कामों को बैठक में पूरा किया गया।

  • सर्वप्रथम मेहरमा प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन कर रांची जाने के लिए लोगों ने टिकट बुक कराया।
  • विष्णु कांत मिश्र को सर्व सम्मति से मेहरमा प्रखंड संयोजक मनोनीत किया गया। पियूष कुमार शर्मा को कोषाध्यक्ष,मो० अनवारूल हक, रंजीत कुमार सिन्हा, रजनीश आनन्द,राम चन्द्र चतुर्वेदी को प्रखंड सह संयोजक,वन्दना कुमारी को प्रखंड सह संयोजिका तथा मीडिया प्रभारी संदीप सिंह को दिया गया।इसके साथ ही गोड्डा जिला के सभी प्रखंडों का प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन कार्य पूर्ण कर लिया गया!
  • पथरगामा प्रखंड के NG +2 उच्च विद्यालय में आशुतोष पाण्डेय ज़िला सह संयोजक तथा प्रखंड संयोजक- खगेन्द्र प्रसाद के नेतृत्व में बैठक किए जाने के बाद रांची जाने के लिए टिकट बुक कराया गया।
  • सुन्दर पहाड़ी प्रखंड में बैठक मध्य विद्यालय सुन्दर पहाड़ी में गौतम बैरागी के आहृवान पर बुलाया गया। उक्त बैठक में प्रखंड संयोजक मनोज प्रसाद ने पेंशन जयघोष महासम्मेलन में भाग लेने के लिए सभी से अनुरोध किया कि वे सभी महासम्मेलन में भाग लेना सुनिश्चित करें। जिला सह संयोजक अजय कुमार महतो ने डोर टू डोर सम्पर्क स्थापित कर उन्हें रांची महारैली में जाने के लिए प्रेरित किया।
  • गोड्डा प्रखंड संयोजक -मो सज्जाद आलम, जिला सह संयोजक – सुभाष चन्द्र ने सूचना दी कि आज एक बस को बुक करा लिया गया है तथा दूसरा बस बुक कराने की प्रक्रिया जारी है।

NMOPS जिलाध्यक्ष डा सुमन ने बताया कि जयघोष महासम्मेलन के लिए कर्मचारी काफी उत्साहित हैं। कर्मचारियों को इस बात का यकीन है कि इस बार वो महासम्मेलन में पहुंचे, तो उनकी मुराद जरूर सरकार पूरी कर देगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close