Gold Silver Price : झारखंड में सोने चांदी हुआ सस्ता, जानें क्या है कीमत

रांची : सोने चांदी की खरीदारी करने वालों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल राजधानी के सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी दोनों के कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है. 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड की बात करें तो आज इसकी कीमत 58,280 रुपये हैं. जबकि 1 किलो ग्राम सिल्वर का रेट 76,500 रुपये है. वहीं, कल 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 58,910 रुपये और चांदी का रेट 77,000 रुपये था.

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार हो रहा उतार चढ़ाव

गौरतलब है कि बीते कई दिनों से सोने और चांदी की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिला है. 28 सितंबर को 8 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 46,624 रुपये था तो 27 सितंबर को 47,128, 26 सितंबर को 47,336 और 25 सितंबर को 47,464 रुपये था. बता दें कि उत्पाद शुल्क और मेकिंग चार्ज के चलते सोने व चांदी की कीमतों में बदलाव होता रहता है. सर्राफा बाजार में चल रहे साने और चांदी का दाम अंतर्राष्ट्रीय बाजार में डॉलर और रुपये की समीक्षा के आधार पर तय होता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऐसे करें सोने की शुद्धता की जांच

खरीदारी करते वक्त सोने की शुद्धता चेक करना बेहद जरूरी है. आज के दौर में इसे जांचने का तारीका भी बेहद आसान चला है. बस इसके लिए आपको सरकार द्वारा जारी किया गया ऐप को डाउनलोड करना होगा. इस ऐप का नाम बीआइएस केयर है. इसके जरिये आप सोने की शुद्धता की बहुत आराम से चेक कर सकते हैं. बता दें कि ये ऐप केवल सोने की शुद्धता जांचने के लिए नहीं है बल्कि इसके माध्यम से आप सोना-चांदी से जुड़ी अन्य शिकायतें समेत कई जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close