Gold-Silver Price Today: सोना का बढ़ा तेवर, चांदी के दामों में भी आया उछाल; जानें क्या है सोना-चांदी के भाव

Gold-Silver Price Today: शादी के मौसम में सोना-चांदी का भाव काफी अस्थिर है. अचानक से सोना-चांदी का भाव ऊपर-नीचे होता रहता है. कभी सोना के दामों में 900 रुपये से भी ऊपर की भारी गिरावट आ जाती है. तो कभी देखते ही देखते सोना का भाव बढ़ जाता है. ऐसे में लोगों को यह जानना बेहद जरुरी है कि मार्केट में सोना-चांदी के भाव में कितना बदलाव आया है.

आज यानी 3 दिसंबर को दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम 7,749 प्रति दस ग्राम का भाव चल रहा है. इस सोने को 999 सोना भी कहा जाता है. आम तौर पर इसका बार या फिर सिक्के ही होते  हैं. सोना का सबसे शुद्द फार्म 24 कैरेट सोना होता है. इसमें किसी तरह की कोई मिलावट नहीं होती है. वहीं चांदी के भाव के बारे में बात करें कि दिल्ली में इसके दाम 88,600 प्रति किलों के हिसाब से चल रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दिल्ली में सोना के भाव 

दिल्ली में 22 कैरेट सोने के दामों की बात करें तो 71,040 प्रति दस ग्राम के भाव से चल रहे है. इस तरह के सोने में 2 प्रतिशत अन्य धातु का मिलावट होता है. जिसमें चांदी और कॉपर शामिल होता है. ये मिलावट सोने में थोड़ा लचीलापन लाने के लिए किया जाता है. जिससे की सोने का कोई भी रुप दिया जा सकता है. इस तरह का सोना मुख्य रुप से ज्वेलरी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. दिल्ली में सोने की कीमतों में काफी समय से तेजी देखी जा रही है. साल की शुरुआत में इक्विटी बाजारों में गिरावट के कारण सोना निवेश के लिए पहली पसंद के रुप में उभरा था. लोगों को आने वाले समय के लिए धातुओं को थोड़ा सहेजने की जरुरत है, क्योंकि इनकी कीमतों में लगातार उछाल आने की उम्मीद जताई जा रही है.

अलग-अलग शहरों में सोना के भाव 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अगर हम अलग-अलग शहरों में सोने के दाम की बात करें तो अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने के दाम 71,571 और वहीं 24 कैरेट सोने का भाव 78,071 प्रति दस ग्राम से चल रहा है. वहीं अमृतसर की बात करें तो यहां 22 कैरेट सोने का दाम 71,690 प्रतिद दस ग्राम और 24 कैरेट सोने का दाम 78,190 प्रति दस ग्राम से चल रहा है. इसके अलावा बैंगलोर में 22 कैरेट सोने का दाम 71,505 प्रति दस ग्राम और 24 कैरेट सोने का दाम 78,005 प्रति दस ग्राम के भाव से चल रहा है. इसके अलावा भोपाल में 22 कैरेट सोने का दाम 71,574 प्रति दस ग्राम और वहीं 24 कैरेट सोने का दाम 78,074 प्रति दस ग्राम के भाव से चल रहा है. सभी शहरों के भाव वहां के टैक्स पर काफी निर्भर करता है. वहीं सोना खरीदते समय लोगों को काफी ध्यान रखना चाहिए. सोना के साथ उसकी शुद्धता का सर्टिफिकेट जरूर  लें.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close