अच्छी खबर : झारखंड में जल्द खुलेंगे 5 केंद्रीय विद्यालय, दुमका में सैनिक स्कूल बनकर होगा तैयार

रांची। झारखंड के शिक्षा व्यवस्था को लेकर अच्छी खबर है। प्रदेश में जल्द ही पांच सेंट्रल स्कूल खुलेंगे। जानकारी के मुताबिक ये देवघर, जमशेदपुर, राजमहल (साहिबगंज), पाकुड़ तथा महागामा (गोड्डा) शामिल हैं। वहीं राज्य सरकार ने गोड्डा की जगह दुमका में सैनिक विद्यालय की स्थापना का निर्णय लिया है। यह सैनिक विद्यालय जरमुंडी में स्थापित होगा।

जानकारी के मुताबिक संबंधित जिलों के उपायुक्तों को राज्य सरकार ने स्थल चिन्हित करने का आदेश दिया है। स्थल चयन के साथ ही भूमिपूजन के साथ स्कूल निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। जानकारी के मुताबिक देवघर में एम्स परिसर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए जमीन उपलब्ध कराई गई है। जिसकी सूचना भी केंद्रीय विद्यालय संगठन को दे दी गयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं गोड्डा के महागामा में डीसी ने ईसीएल को जमीन उपलब्ध कराने को कहा है। वहीं जमशेदपुर में दूसरे सेंट्रल स्कूल को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से स्थल का चिन्हांकन किया जा रहा है। वहीं राजमहल और पाकुड़ में भी जिला प्रशासन की तरफ से स्थल चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close