खुशखबरी..7th pay commission : सरकारी कर्मचारियों के अकाउंट में आ गया एरियर का पैसा,किन कर्मचारियों को मिलेगा कितना लाभ…

7th pay commission latest news : सरकारी कर्मचारियों की खातिर में बकाया राशि यानी कि एरियर के पैसे आ गए हैं । अगर आप भी एरियर के पैसे के आने के इंतजार में थे , तो अपना बैंक अकाउंट चेक कर ले । अगर आप महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारी हैं ,तो आपके खाते में सातवें वेतन आयोग (7th pay commission) का पैसा भेज दिया गया है। अगर तब भी खाते में पैसा नहीं आए हैं, तो अगस्त महीने तक आ जाएंगे। बताया जा रहा है कि तीसरी किस्त के तहत कर्मचारियों के खाते में 40 हजार रुपए तक आए हैं।

सरकार ने अकाउंट में ट्रांसफर किए एरियर की तीसरी किस्त।

महाराष्ट्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के अकाउंट में सातवें वेतन आयोग के एरियर की तीसरी किस्त ट्रांसफर की है। दो किस्तों का पहले ही भुगतान किया जा चुका है। यह भी बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने अभी अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में इजाफा नहीं किया है। राज्य के सरकारी कर्मचारियों को अभी 31 फ़ीसदी ही महंगाई भत्ता मिल रहा है । जून से अगस्त के बीच कर्मचारियों के खाते में तीसरी किस्त के पैसे भेजे जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की एमबीए सरकार ने 2019 में राज्य सरकार के कर्मचारियों के साथ-साथ जिला परिषद और नगर निगम के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का लाभ देने का फैसला किया था। सरकार ने यह तय किया था कि 5 साल में कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का बकाया राशि किस्तों में भुगतान किया जाएगा।

ग्रुप ए के अधिकारियों को 40 हजार रुपए का फायदा।

कर्मचारियों को दो किस्ते पहले ही मिल चुकी है। अब तीसरी किस्त के पैसे अकाउंट में आ रहे हैं। इसके बाद चौथी और पांचवी किस्त भी जारी की जाएगी। कर्मचारी में ग्रुप ए के अधिकारियों को 30 से ₹40 हजार रुपए का फायदा हुआ है। ग्रुप B वाले अधिकारियों को 20से 30 हजार का लाभ होगा। उधर ग्रुप C वाले को 10 से 15हजार और D ग्रुप वाले कर्मचारियों को 8 से 10 हजार रुपए का फायदा होगा। महाराष्ट्र सरकार अपने कर्मचारियो को 31 फीसदी महगाई भत्ता का लाभ दे रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close