केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी…क्या आपको रिटायरमेंट के बाद तुरंत मिलेगी पेंशन? जानें मोदी सरकार की नई योजना

Good news for central government employees... Will you receive immediate pension after retirement? Learn about the Modi government's new plan.

मोदी सरकार ने दिवाली से पहले केंद्रीय सिविल सेवाओं (CCS) के कर्मचारियों के लिए एक बड़ा तोहफा दिया है। केंद्र सरकार ने पेंशन और सेवानिवृत्ति लाभों के भुगतान में नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिनका उद्देश्य पूरी प्रक्रिया को तेज, पारदर्शी और समयबद्ध बनाना है। अब सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अपनी पेंशन के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

नई व्यवस्था के तहत हर सेवानिवृत्त कर्मचारी के लिए एक ‘पेंशन मित्र’ या वेलफेयर ऑफिसर नियुक्त किया जाएगा। यह अधिकारी कर्मचारी को फॉर्म भरने, दस्तावेज तैयार करने और पेंशन से जुड़ी सभी औपचारिकताओं में मदद करेगा। अगर पेंशनर का निधन हो जाता है, तो वही अधिकारी उसके परिजनों की पारिवारिक पेंशन के दावे में सहायता करेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सरकार ने पेंशन भुगतान की समयसीमा भी स्पष्ट कर दी है:

अब किसी भी कर्मचारी की पेंशन विजिलेंस क्लियरेंस न मिलने के कारण रोकी नहीं जाएगी। विभागों को निर्देश दिया गया है कि यह मंजूरी रिटायरमेंट से कम से कम तीन महीने पहले जारी कर दी जाए।

साथ ही, सरकार ने ‘भविष्य (Bhavishya)’ पोर्टल को और अधिक तकनीकी और स्वचालित बनाया है। इसमें ऑटो-फ्लैगिंग और ऑटो-एस्केलेशन की सुविधा होगी, ताकि किसी भी मामले में देरी न हो। सभी कर्मचारियों के सर्विस रिकॉर्ड्स को डिजिटाइज कर e-HRMS प्लेटफॉर्म पर एकीकृत किया जाएगा।

Related Articles

close