Good News: Small Savings Schemes की ब्याज दरों में सरकार ने किया बड़ा बदलाव, Deposit पर अब ज्यादा फायदा

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने स्मॉल सेविंग स्कीम्स के निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने जुलाई-सितंबर 2023 तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में 30 बेसिस प्वाइंट (BPS) तक का इजाफा किया है। दरअसल, सरकार ने छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में 0.10 से 0.30 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। इस बार सरकार ने PPF (Public Provident Fund), NSC (National Savings Certificate), Kisan Vikas Patra (KVP), Senior Citizen Savings Scheme (SCSS), Sukanya Samriddhi Yojana (SSY) के ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है.

2 साल के डिपॉजिट पर ब्याज दरें 0.10 फीसदी बढ़ाई गई है, जबकि 5 साल के डिपॉजिट पर अब 0.30% अधिक ब्याज मिलेगा. वित्त मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कर इस बदलाव की जानकारी दी है। एक साल के लिए टाइम डिपॉजिट पर 6.8 फीसदी के मुकाबले अब 6.9 फीसदी, दो साल के लिए टाइम डिपॉजिट पर 6.9 फीसदी के मुकाबले अब 7.0 फीसदी, जबकि 5 साल के लिए Recurring Deposit पर ब्याज अब 6.2 फीसद से बढ़कर 6.5 फीसद मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून 2023 के लिए सिर्फ एक छोटी बचत योजना (Small Savings Schemes Interest rate) की ब्याज दरों में बदलाव किया गया था. तब सरकार ने 5 साल के राष्ट्रीय बचत पत्र (NSC) पर ब्याज को 0.70 फीसदी बढ़ाकर 7.7 फीसदी कर दिया था. यह लगातार तीसरी तिमाही थी, जब छोटी बचत योजनाओं में से किसी योजना का ब्याज बढ़ाया गया है. इस बदलाव से पहले तक सबसे ज्यादा 8.2 फीसदी तक का ब्याज वरिष्ठ नागरिक बचत योजनाओं (SCSS) पर मिल रहा था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close