झारखंड में बहुत जल्द शुरू होगी हेलीकॉप्टर मेडिकल सर्विस, इन 5 जिलों में बनाए जाएंगे स्टेशन

रांची : झारखंड में बहुत जल्द हेलीकॉप्टर मेडिकल सर्विस की शुरुआत होने जा रही है। हेलीकॉप्टर इमरजेंसी मेडिकल सर्विस (HEMS) के नाम से शुरू हो रही इस सेवा के जरिए दुर्घटना का शिकार पीड़ितों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा।

गौरतलब है कि इसके लिए प्रदेश के 5 जिलों में स्टेशन बनाए जाएंगे। गौरतलब है कि बीते 25 जुलाई को मध्य प्रदेश के खजुराहो में हेलीकॉप्टर एयरक्राफ्ट समिट-2023 में इस बात पर चर्चा की गई। झारखंड से चीफ पायलट कैप्टन एसपी सिन्हा ने इस समिट में हिस्सा लिया था। पिछले दिनों मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी चॉपर के जरिए मेडिकल सेवा का जिक्र किया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

केंद्र से सहयोग की अपेक्षा कैप्टन एसपी सिन्हा ने एक मीडिया संस्थान से बातचीत में यह जानकारी दी है कि राज्य सरकार प्रदेश में हेलीकॉप्टर मेडिकल सर्विस की शुरुआत करना चाहती है। इसके लिए केंद्र सरकार का भी सहयोग चाहिए होगा। केंद्रीय नागर विमानन सचिव राजीव बंसल ने भी इस प्रस्ताव को सहमति दी है। कहा जा रहा है कि ना केवल झारखंड बल्कि पूरे देश में हिम्स की शुरुआत की जा रही है। केंद्रीय नागर विमानन सचिव ने विस्तृत प्लान मांगा है।

शुरुआती चरण में हिम्स के तहत दुमका, जमशेदपुर, डाल्टनगंज, हजारीबाग और रांची में स्टेशन बनेंगे। राज्य के बड़े अस्पतालों के पास हैलीपैड बनाए जाएंगे। हाइवे में यदि दुर्घटना में कोई व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ तो उसे हेलिकॉप्टर के जरिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा सकता है। अक्सर देखा गया है कि दुर्घटना में पीड़ित व्यक्ति की मृत्यु इसलिए हो जाती है क्योंकि उसे वक्त पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सका।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close