दुल्हे की कार एक्सीडेंट: दुल्हे की फार्च्युनर कार का टायर ब्लास्ट, दो की गयी जान, तीन की हालत नाजुक

Dulhe ki car ka Accident: बारात जा रही दुल्हे की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गयी, वहीं दुल्हा सहित तीन की हालत नाजुक हैं। घटना सवाई माधोपुर में सारसोप गांव की है। जहां दूल्हे की कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार सवार 2 लोगों की मौत हो गई। दूल्हा समेत तीन लोग की हालत बेहद गंभीर है। जानकारी के अनुसार, सवाई माधोपुर में चौथ का बरवाड़ा के एंचेर गांव से मंगलवार शाम को बारात टोंक जिले के बंबोर के लिए रवाना हुई।
शाम करीब 6:30 बजे दूल्हे अशोक प्रजापत (23) पिता रामेश्वर प्रजापत की फॉर्च्यूनर कार सारसोप गांव के पास बेकाबू होकर पलट गई। कार में 5 लोग सवार थे।दूल्हे के चाचा रामवतार प्रजापत (35) पुत्र गोपाल प्रजापत निवासी एंचेर की घटनास्थल पर मौत हो गई। दूल्हे के फूफा सीताराम प्रजापत (38) पुत्र शंकर लाल प्रजापत निवासी पालड़ी (टोंक) ने सवाई माधोपुर के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अशोक, उसके चाचा सुरज्ञान प्रजापत (25) और कजिन (मामा की बेटी) पूजा प्रजापत (27) घायल हो गए।
चलती कार का टायर फटने से कार बेकाबू हो गई और पलट गई। इससे यह हादसा हुआ है। घायल अशोक, सुरज्ञान और पूजा को शिवाड़ के स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। वहां से अशोक को टोंक के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुरज्ञान और पूजा को गंभीर हालत में जयपुर के SMS अस्पताल रेफर कर दिया।











