रामलीला में ‘हनुमान’ को आया हार्ट अटैक, राम के चरणों में तोड़ा दम, Video सोशल मीडिया पर वायरल

हरियाणा: भिवानी से एक दर्दनाक घटना सामने आई. जहां रामलीला के मंचन के दौरान हनुमान का रोल निभा रहे हरीश मेहता की दिल का दौरान पड़ने से मौत हो गई. कुछ देर तक लोग इस हादसे को समझ भी नहीं पाए. फिर तुरंत ही उठा कर उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शहर के जवाहर चौक पर एक सामाजिक संस्था द्वारा राम के राजतिलक के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था. इस दौरान हनुमान जी का मंचन कर रहे हरीश मेहता ने रामजी के चरणों में झुकते ही अपने प्राण त्याग दिए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यहां देखें वीडियो…

काफी समय तक दर्शकों को लगा कि हनुमान अभी पूजा ही कर रहे हैं. लेकिन जब मंच पर मौजूद लोगों ने उन्हें उठाने का प्रयास किया तो वह नहीं उठे. तुरंत ही उन्हें अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया. इस घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के मुताबिक मृतक हरीश बिजली विभाग से जेई के पद से रिटायर थे. वो पिछले 25 सालों से हनुमान का रोल निभा रहे थे. कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि मंचन के दौरान वो रामजी के चरणों में झुके पर उठ नहीं पाए. उन्हें अंचल हॉस्पिटल ले जाया गया. लेकिन तब तक उनकी जान जा चुकी थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close