खुशियां मातम में बदलीं! तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को रौंदा, गर्भवती पत्नी समेत नवविवाहित दंपत्ति की दर्दनाक मौत

लोहरदगा में दर्दनाक सड़क हादसा, गर्भवती पत्नी और पति की मौके पर मौत

लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में नवविवाहित दंपत्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बरवाटोली में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार पति-पत्नी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गर्भवती महिला और उसके पति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतकों की पहचान 24 वर्षीय वारिश अंसारी और उनकी 21 वर्षीय पत्नी सानिया खातून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी और सानिया गर्भवती थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिश्तेदार के घर जा रहे थे दंपत्ति

जानकारी के अनुसार, वारिश और सानिया स्कूटी से सेरेंगहातु गांव स्थित अपने रिश्तेदार (साढ़ू) अली अंसारी के घर जा रहे थे। इसी दौरान बरवाटोली के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे के बाद चालक फरार

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने बाद में बीएस कॉलेज स्थित पुलिस पिकेट के पास से ट्रक को बरामद कर लिया। चालक वाहन छोड़कर फरार हो चुका था, जिसकी तलाश जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close