बड़ी घटना: शिक्षक का पूरा परिवार हो गया खत्म, शिक्षक, पत्नी और दो बच्चों को घर में घुसकर मारी गोली

Teacher News : शिक्षक, उनकी पत्नी और दो बच्चों को गोली मार देने की खबर सामने आयी है। मामले में मुख्यमंत्री ने भी संज्ञान लिया है। आरोप है कि बदमाशों ने घर में घुसकर शिक्षक के पूरे परिवार को खत्म कर दिया। घटना उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले की है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी बदमाश मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह वारदात शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के अहोरवा भवानी चौराहे की है। जानकारी के मुताबिक मृतक शिक्षक सुनील भारती अपने परिवार के साथ अहोरवा भवानी इलाके में किराए के कमरे पर रहता था। सुनील जिले के सिंहपुर ब्लॉक में एक प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक के पद पर तैनात था। वो वहरायबरेली जिले जगतपुर थाना क्षेत्र के सुदामापुर गांव के रहने वाले थे। उनके साथ पत्नी पूनम भारती, एक बेटी दृष्टि (6) और एक दो वर्ष की बेटी भी रहती थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अज्ञात बदमाशों ने सुनील, उसकी पत्नी और दोनों बच्चों की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद बदमाश अहोरवा भवानी चौराहे से होते हुए फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने आनन-फानन में घटना की सूचना शिवरतनगंज थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस घटना का सीएम योगी ने भी संज्ञान लिया। घटना पर सीएम योगी ने शोक जताया। साथ ही मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की। सीएम योगी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए। सीएम योगी ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं एसपी ने इस मामले में मौके का मुआयना किया और अलग-अलग टीम गठित की है। वहीं पति-पत्नी और दो बच्चों की हत्या की इस वारदात के बाद कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि क्या शिक्षक सुनील का किसी के साथ कोई विवाद था, जिसके बाद इस घटना को अंजाम दिया गया। अगर सुनील का विवाद था तो पूरे परिवार को क्यों खत्म किया गया। अगर सुनील को किसी से जान से मारने की धमकी मिली थी तो क्या सुनील ने इसकी शिकायत पुलिस से की थी। वहीं बदमाशों की संख्या का भी अभी पता नहीं चल पाया है।

Related Articles

close