Government Scheme: महिलाओं के लिए खुशखबरी, अब हर महीने अकाउंट में आएंगे 1500 रुपये, जानें कैसे ले सकते हैं लाभ

अच्छी ख़बर : भारत सरकार द्वारा देश के नागरिकों के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई जाती हैं. इनमें अलग-अलग लोगों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं लाई जाती हैं. कुछ योजनाएं बुजुर्गों के लिए होती हैं. तो वहीं कुछ खासतौर पर महिलाओं के लिए होती है. केन्द्र सराकर के अलावा राज्य सरकारें भी राज्य के नागरिकों के लिए कई योजनाएं चलाती हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government Scheme) ने राज्य के महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा दिया है. महाराष्ट्र सरकार 17 अगस्त से अपनी खास ‘मुख्यमंत्री लाडकी बहिण’ योजना (Mukhyamantri Ladki Bahin Scheme) शुरू कर रही है. गुरुवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने इसका ऐलान किया है. इस खास योजना के तहत महिलाओं के बैंक अकाउंट में हर महीने के हिसाब से पैसे ट्रांसफर किये जाएंगे. इसका लाभ राज्य के एक करोड़ से अधिक महिलाओं को मिलेगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महाराष्ट्र में शुरू की गई मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के तहत राज्य की 21 साल से लेकर 60 साल की महिलाएं आवेदन कर सकती हैं योजना में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से ताल्लुक रखने वाली महिलाओं को लाभ दिया जाएगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस योजना में सिर्फ वही महिलाएं आवेदन दे सकती है जिनके परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपये से कम होगी. इसके साथ ही इनकम टैक्स देने वाला व्यक्ति नहीं होना चाहिए. परिवार में किसी के पास सरकारी नौकरी भी नहीं होनी चाहिए.

कैसे कर सकते हैं आवेदन

मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना में आवेदन देने के लिए महिलाओं के पास कुछ दस्तावेज का होना जरूरी है. जिनमें आधार कार्ड, इंटरमीडिएट की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र , फोन नंबर और बैंक खाता डीटेल्स. योजना का फॉर्म जिले की ऑफिशियल वेबसाइट से ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है. जिसे इन दस्तावेजों के साथ के जमा करना होगा

Related Articles

close