CCTV में आधी रात कैद हुई रहस्यमयी महिला: सज-धजकर आधी रात में आ जाती है एक महिला, घर का बजाती है बेल, फिर डरावनी आवाज में रोती है..पुलिस ने भी देखा तो….

Bhoot Ka Dar: आधी रात में एक महिला सज-धजकर महिला निकलती है..कॉलवेल बजाकर लोगों को कभी आवाज लगाती है..तो कभी डरावनी आवाज में होने लगती। लोगों का डर ये तब और पुख्ता हो गया, जब महिला का VIDEO सीसीटीवी में कैद हो गया। मामला मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर का है, जहां शहर के चंदन नगर में लोगों के मन में महिला की वजह से डर बैठ गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रात के अंधेरे में एक युवती लोगों के घरों के बाहर पहुंचकर रोने की आवाज निकलाती है, तो कभी डोर बेल बजाकर लोगों को बाहर बुलाती है। दहशत में जी रहे लोगों ने इस बात की शिकायत पुलिस से भी की, लेकिन मामले का जब खुलासा हुआ तो पुलिस भी हैरान रह गई। दरअसल, पिछले कुछ दिन से सजी-धजी एक महिला ग्वालियर थाना इलाके के चंदन नगर में आधी रात के वक्त दिखाई दे रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह महिला रात के अंधेरे में चंदन नगर के घरों के बाहर पहुंचकर घर के दरवाजे पर लगी डोर बेल को बजती थी और घर के लोगों को बाहर बुलाती थी. कभी-कभी यह स्त्री रोने की आवाज भी निकालती थी। इस स्त्री के बारे में जब लोगों को जानकारी लगी, तो लोग डोर बेल सुनने के बावजूद भी घरों से बाहर नहीं निकले, लेकिन यह रहस्यमयी स्त्री घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा में जरूर कैद हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोगों को समझ में नहीं आ रहा था, कि आखिर इस रहस्यमयी स्त्री से वह कैसे बचें और आखिर यह स्त्री रात के अंधेरे में घर के दरवाजों के बाहर पहुंचकर डोर बेल क्यों बजाती है? दहशत के साए में जी रहे लोगों ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी. इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए. इसके बाद ग्वालियर थाना पुलिस ने उस स्त्री की मिस्ट्री सुलझाते हुए तलाश शुरू की. जल्द ही पुलिस की तलाश भी पूरी हो गई और पुलिस को वह महिला हाथ लग गई।

स्त्री ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वह अपने प्रेमी के साथ लिव -इन रिलेशनशिप में रह रही थी, लेकिन उसका प्रेमी उससे नाराज होकर चला गया है. उसने प्रेमी का घर नहीं देखा था, लेकिन उसे यह पता था कि उसका प्रेमी चंदन नगर में रहता है. लिहाजा रात के अंधेरे में वहां अपने प्रेमी को तलाशने के लिए चंदन नगर इलाके में भटकने लगी थी. लोगों के घरों की डोर बेल बजाकर वह अपने प्रेमी को तलाश कर रही थी. पुलिस ने फिलहाल उस स्त्री के बयान ले लिए हैं।

Related Articles

close