झारखंड में “लव जिहाद” की आड़ में “लैंड जिहाद” शौहर मुसलमान, बच्चे मुसलमान, पर बीवी चुनाव लड़ती है जनजातीय के नाम..

रांची। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने लैंड जिहाद का सनसनीखेज आरोप झारखंड सरकार पर लगाया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अमर बाउरी ने कहा है कि लव जिहाद की आड़ में झारखंड में लैंड जिहाद हो रहा है। उन्होंने एक दस्तावेज को भी सोशल मीडिया हैंडल पर डाला है, जिसे उन्होंने लैंड जिहाद का प्रमाण कहा है। नेता प्रतिपक्ष ने पहले से ही लैंड जिहाद को लेकर मुखर रहे हैं। पहले भी उनके इस बयान को लेकर झामुमो-बीजेपी आमने सामने आ चुकी है। अब एक बार फिर उन्होंने लव जिहाद की आड़ में लैंड जिहाद को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है किजानना चाहते हैं झारखंड में “लव जिहाद” की आड़ में “लैंड जिहाद” कैसे हो रहा है। शौहर मुसलमान, बच्चे मुसलमान, पर बीवी चुनाव लड़ती है जनजातीय के नाम पर…झारखंड में बहुत ही सोची-समझी साजिश के तहत मुसलमान लड़के जनजाति लड़कियों से विवाह कर रहे हैं। इन युवकों में कुछ स्थानीय हैं, तो ज्यादातर बांग्लादेशी मुस्लिम घुसपैठिए। ये लोग जनजाति लड़कियों से विवाह जरूर करते हैं, लेकिन कभी उनका नाम नहीं बदलते हैं। इसके पीछे भी एक सोच है और वह सोच है जनजाति के नाम पर मिलने वालीं सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाना।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अमर बाउरी ने आगे लिखा है कि बच्चों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिलाना, जनजातियों के लिए सुरक्षित क्षेत्र से चुनाव लड़वाना। राजमहल, साहिबगंज, पाकुड़ जैसे क्षेत्रों में बड़ी संख्या में ऐसी जनजाति महिलाएं मुखिया हैं, जिनका विवाह या निकाह किसी मुसलमान से हुआ है। ये महिलाएं भले ही मुखिया हैं, लेकिन इनका काम इनके मुसलमान पति ही करते हैं।घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें राज्य की सीमा से बाहर करने की शक्ति राज्यों को दी गई है। इस मामले में कार्रवाई के लिए राज्य सरकार सक्षम है। यानी राज्य सरकार यह नहीं कह सकती है कि घुसपैठ का मामला केंद्र सरकार के अधीन है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संथाल परगना में लव जेहाद का ज्यादा खतरा

इससे पहले भी अमर बाउरी ने लोकसभा चुनाव के दौरान ऐसे ही मुद्दे को उठाया था। उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान जामताड़ा जिले के करमाटांड़ के मिशन ग्राउंड में भाजपा की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि झारखंड में सबसे ज्यादा लव जेहाद का खतरा संथाल परगना में हैं। लोगों से झारखंड को लव जेहाद और लैंड जेहाद से बचाने के लिए भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की थी।

Related Articles

close