Rain Alert : झारखंड के 17 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

रांची : राज्य में अभी बारिश का असर बरकरार रहेगा. आने वाले दिनों में भी रुक-रुक कर बारिश का असर देखा जायेगा. वहीं, कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की संभावना भी मौसम विभाग ने जारी की है.

रांची समेत झारखंड में मॉनसून सक्रिय रहने से बारिश जारी है। बुधवार को राज्य के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सात जिलों रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के लिए जहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है,

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

येलो अलर्ट

वहीं 10 जिलों पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, धनबाद, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़ और हजारीबाग के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी रांची की बात करें तो आने वाले दस अगस्त तक राजधानी के अधिकांश हिस्से में बादल छाये रहेंगे. इसमें कुछ हिस्से में धूप भी निकल सकती है. वहीं, दिन में एक से दो बार मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की जा सकती है.

Related Articles

close