शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ी, एम्स के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है इलाज, डाक्टरों की गहन….

Sharda Sinha : चर्चित लोक गायिका शारदा सिन्हा की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गाय है। उन्हें डाक्टरों की गहन निगरानी में रखा गया है। जानकारी के मुताबिक आज सुबह उनकी ज्यादा ही तबीयत बिगड़ गयी, उनका इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा है। आपको बता दें कि बता दें कि, हाल ही में उनके पति का ब्रेन हैमरेज से निधन हुआ था, जिसके बाद से वो काफी चिंतित रहती थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पूर्वांचल के लोकगीतों को नयी ऊंचाई देने और छठ पूजा की गीतों को अपनी आवाज से जीवंत बनाने वाली शारदा सिन्हा की तबीयत खराब होने से उनके प्रशंसकों में काफी मायुसी है। जानकारी के अनुसार, पिछले एक सप्ताह से उनको खाने-पीने में काफी समस्याएं आ रही हैं। जिसको लेकर उनको दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक आज शनिवार सुबह उनकी स्थिति काफी बिगड़ गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देश की चर्चित लोक गायिका और पद्मभूषण से सम्मानित अपने पति के निधन के बाद से काफी चिंतित रहती थी। वे अपने पति के लिए आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ लिखते रहती थी। उन्होंने हाल ही में फ़ेसबुक पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर लिखा था कि लाल सिंदूर बिन मंगियों न सोभे….पर सिन्हा साहब की मधुर स्मृतियों के सहारे संगीत यात्रा को चलायमान रखने की कोशिश रहेगी। खास कर आज के दिन सिन्हा साहब को मेरा प्रणाम समर्पित …

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शारदा सिन्हा आस्था का महापर्व छठ के गानों के लिए पूरे देश में मशहूर हैं। उन्होंने सलमान खान के पहले फिल्म मैंने प्यार किया में भी प्लेबैक सिंगर के रूप में अपनी आवाज दी थी, जो आज भी काफी लोकप्रिय है। उन्होंने इसके अलावा कई अन्य फिल्मों में भी अपनी आवाज दी हैं। शारदा सिन्हा का गाना देश के लगभग सभी घरों में बजता है. इनके बीमार होने की सूचना मिलने के बाद श्रोताओं में काफी दुख है।

Related Articles

close