बासुकीनाथ में इस मशहूर फिल्मी एक्टर-एक्ट्रेस ने रचायी शादी, कई सुपरहिट फिल्मों में दिखी थी ये जोड़ी

Actress Ritu Singh and actor Gaurav Jha got married: अभिनेत्री ऋतु सिंह और अभिनेता गौरव झा ने शादी रचा ली है। दोनों की शादी की चर्चा काफी दिनों से थी। आखिरकार दोनों शादी के बंधन में बंध गए है। बाबा बासुकीनाथ में इस जोड़ी ने परिवार और कुछ नजदीकी दोस्तों के सामने सात फेरे लिए। आपको बता दें कि एक्टर गौरव झा मूलतः बिहार के भागलपुर के कहलगांव के रहने वाले हैं, वहीं ऋतू सिंह बिहार के बक्सर से हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरव झा और ऋतू सिंह लगभग एक साथ ही भोजपुरी इंडस्ट्री मे आये थे, लेकिन दोनों ने साथ में स्क्रीन सबसे पहली बार एक छत्तीसगढ़ी फिल्म के लिए सांझा किया था। इसके बाद दोनों को साथ में भोजपुरी फिल्म मिथिला टॉकीज की लूटेरे में साइन किया गया। इस फिल्म के बाद दोनों अलोक कुमार की फ़िल्म जिगर में भी साथ ही दिखें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस फिल्म में ऋतू दिनेश लाल यादव निरहुआ की बहन के रोल में थी और उनके अपोजिट गौरव झा थे।उसके बाद भी यह जोड़ी बबलू संग बबली, वंश,भगवत गीता सहित कई फिल्मों का हिस्सा रही है.उदय भगत बताते हैं कि गौरव झा अपने रिश्ते को बहुत ही खूबसूरत संयोग करार देते आये हैं। ऋतू और गौरव दोनों भोजपुरी इंडस्ट्री में थे लेकिन उनके बीच परिचय नहीं था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस बीच उन्हें छत्तीगढ़ी फिल्म साथ में मिल गयी. मुंबई से रायपुर वह साथ में ही शूटिंग के लिए गए थे, लेकिन बस हाय हेल्लो तक की ही बात सीमित रह गयी थी। संयोग ने फिर से मिलाया। ऋतू ने मिथिला टाकीज की लुटेरे साइन की थी, इस फ़िल्म मे पवन सिंह, यश कुमार थे और तीसरे हीरो की तलाश थी।उस तीसरे हीरो के अपोजिट ही ऋतू सिंह की जोड़ी फिल्म की कहानी में बनी थी। शूटिंग से चार दिन पहले ही गौरव को तीसरे हीरो के तौर पर साइन किया गया। जहाँ इनके बीच दोस्ती हुई।

इस फ़िल्म की शूटिंग खत्म ही हुई थी कि अलोक कुमार ने अपनी फ़िल्म जिगर में गौरव झा को दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ साइन किया और बाद मे ऋतू सिंह को निरहुआ की बहन के रोल के लिए साइन किया और इस फ़िल्म में भी वो गौरव की ही अभिनेत्री बनी।यह सिलसिला यहीं नहीं रुका, आगे भी कई फिल्में इत्तेफाक से उन्हें साथ में मिलती गयी और दोस्ती प्यार में बदल गयी।

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में ऋतू सिंह ने फिल्म शुरुआत 2013 में रिलीज हुई फिल्म दिलदार सांवरिया से की थी,लेकिन उन्हें पहचान पवन सिंह की फिल्म सपेरा से मिली।उनकी एक पहचान लवली गर्ल भी है.दरअसल वह खेसारी लाल के साथ म्यूजिक वीडियो लगा के फेयर एंड लवली गाने में दिखी थी। इस गाने को बहुत लोकप्रियता मिली थी, जिसके बाद उन्हें लवली गर्ल का भी नाम दे दिया गया था। खेसारी के साथ उनकी जोड़ी फिल्म मेहँदी लगा के रखना में भी लोगों ने खूब पसंद की थी. गौरव झा की बात करें तो उन्होंने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में 2014 में रिलीज हुई फिल्म जान लेबू का हो से की थी. उसके बाद वह जिगर , लुटेरे,बॉर्डर, बाप रे बाप ,कहर सहित एक के बाद एक फिल्मों में काम किया।

Related Articles

close