Train Accident video : साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतरी, मची अफरा तफरी

ट्रेन हादसा : कानपुर में शुक्रवार रात करीब 2:30 बजे ट्रेन हादसा हो गया. गाड़ी संख्या 19168 साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए. ये हादसा भीमसेन खंड में गोविंदपुरी स्टेशन के पास हुआ. ट्रेन वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी.

गनीमत ये रही कि इस हादसे में घटनास्थल से किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.ट्रेन हादसे की जानकारी मिलते ही देर रात ही घटना स्थल पर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे. हादसे की वजह का पता लगाया जा रहा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोको पायलट का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बोल्डर इंजन से टकराया था, जिसके कारण इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त-मुड़ हो गया था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है। 22 डिब्बे डिरेल हुए हैं। ट्रेन वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी। सूचना पर रेलवे के जवान मौके पर पहुंच गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। हादसा 2.45 बजे गोविंदपुरी स्टेशन के पास हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नॉर्थ सेंट्रल रेलवे ने बताया कहा- हादसा बोल्डर टकराने से हुआ। कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। कानपुर से बुंदेलखंड और मध्य प्रदेश जाने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया है। कुछ ट्रेनों के रूट भी बदले गए हैं।

Related Articles

close