पुलिस की वर्दी पहनकर कर रहा था ऐसा गंदा काम, इंस्पेक्टर ने तुरंत भेज दिया जेल

Farji Daroga Girftar : एक फर्जी दारोगा को गिरफ्तार किया गया। दारोगा डरा धमकाकर वसूली किया करता था। सूचना पर जब असली पुलिस से नकली पुलिस से सामना हुआ, तो नकली दारोगा सकपका गया। मामला पटना में गांधी मैदान पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। किराए के कमरे से फर्जी आईकार्ड, पुलिस की वर्दी, दो अलग-अलग नाम का आधार कार्ड, जूता और बेल्ट बरामद हुआ है।
गांधी मैदान थानाध्यक्ष सीता राम ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फर्जी दरोगा कारगिल चौक पर वर्दी की धौंस दिखाकर जबरन वसूली कर रहा था। पुलिस को देखते ही वो भागने लगा, लेकिन टीम ने उसे खदेड़कर पकड़ लिया।पूछताछ के दौरान बताया कि दुकान से वर्दी खरीदी थी। लोगों को डरा-धमका पर पैसे लेता था।
जब्त आधार कार्ड में घर का पता सकसोहरा, जिला पटना लिखा हुआ है। पूछताछ के आरोपी को जेल भेज दिया गया है।वर्तमान में गिरफ्तार नकली दरोगा गांधी मैदान थाना क्षेत्र के लालजी टोला स्थित किराए के मकान में रहकर थाना क्षेत्र में लोगो को चुना लगाया करता था। फिलहाल पुलिस ने नकली दरोगा को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।












