हजारीबाग: जीजा ही निकला जालिम, केदारनाथ जा रहे साले को बीच सड़क पर मारी गोली, दोस्त ने भी की थी गद्दारी

हजारीबाग। केदारनाथ जा रहे कारोबारी की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। कारोबारी की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके सगे जीजा और एक गद्दार दोस्त ने की थी। झारखंड के हजारीबाग जिले में चर्चित स्वर्ण व्यवसायी विक्की सोनी की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। अब हत्या के मामले में पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इस हत्याकांड का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि मृतक का सगा जीजा ही हत्या की साजिश का मुख्य सूत्रधार निकला। पुलिस ने मुख्य आरोपी विक्रम कुमार और उसके सहयोगी दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

करसो पुल के पास हुई थी हत्या

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात विक्की सोनी अपने मित्र अभिषेक कुमार के साथ कार से कोडरमा रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान हजारीबाग रोड स्थित करसो पुल के पास उनकी कार पंचर हो गई। जब विक्की सोनी कार का टायर बदल रहे थे, तभी घात लगाए अपराधियों ने उन पर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

पूछताछ में सामने आया साजिश का सच

इस घटना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने तेजी से जांच करते हुए मुख्य आरोपी विक्रम कुमार को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस के अनुसार विक्रम कुमार ने ही पूरी साजिश रची थी। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी दिलीप कुमार, जो मृतक का करीबी मित्र बताया जा रहा है, ने भी इस वारदात में उसका साथ दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपसी रंजिश बनी हत्या की वजह

पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे आपसी रंजिश और व्यक्तिगत विवाद की बात सामने आई है। हालांकि पुलिस अभी भी मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और हत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों ने पूछताछ के दौरान हजारीबाग और आसपास के जिलों में हुई कई लूट, चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं में अपनी संलिप्तता भी स्वीकार की है।

हजारीबाग पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड का खुलासा 24 घंटे के भीतर हो गया। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस अन्य संभावित कड़ियों की भी पड़ताल कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close