हजारीबाग : पेंशन महासम्मेलन को लेकर कर्मचारी उत्साहित….रांची कूच करने से पहले पोस्टर, बैनर व पंपलेट का किया गया वितरण

हजारीबाग। 26 जून को जयघोष महासम्मेलन को लेकर हजारीबाग के कर्मचारी काफी उत्साहित हैं। हजारीबाग के चुरचू प्रखंड के NPS कर्मचारियों ने शुक्रवार को महासम्मेलन रवानगी से पहले अपने तैयारियों को परखा और कर्मचारियों से ज्यादा से भागीदारी की अपील की। कर्मचारियों ने आह्वान किया कि रांची के मोहराबादी मैदान से वो सभी पेंशन का अधिकार लेकर ही लौटेंगे। चुरचू प्रखंड अंतर्गत NPS के सभी कर्मचारी, शिक्षकों , स्वास्थ्य कर्मचारियों, प्रखंड अंचल पदाधिकारी एवं कर्मचारियों ने आह्वान किया कि रांची के मोहराबादी मैदान में न्यू पेंशन स्कीम का बहिष्कार करेंगे और पुरानी पेंशन लागू करवा कर ही दम लेंगे।

इस कार्यक्रम में जिला सह-संयोजक रोशन एलेन मरांडी एवं प्रखंड-संयोजक चूरचू इकाई गणेश प्रसाद ने चुरचू अंतर्गत विभिन्न कार्यालयों में पोस्टर, पंपलेट, स्टीकर एवं रांची जाने की तैयारी हेतु चर्चाएं की। इस कार्यक्रम के तहत चुरचू प्रखंड विकास पदाधिकारी इंद्र कुमार के द्वारा आश्वासन दिया गया कि हमारे कार्यालय से शत-प्रतिशत एनपीएस कर्मी इस आंदोलन में उपस्थित रहेंगे। साथ ही उप स्वास्थ्य केंद्र चुरचू के चिकित्सा पदाधिकारी पूनम सेविका एक्का और सहायक चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आर्य प्रणव चैतन्य नें इस आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की बात कही।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस आंदोलन में चुरचू प्रखंड के अंतर्गत आने वाले समस्त कर्मी अपने-अपने निजी वाहन, किराये की गाड़ी से रांची पहुंचने का काम करेंगे, जिनके पास जाने की व्यवस्था नहीं होगी। चुरचू अंगों, थाना प्रभारी धर्मवीर यादव के द्वारा एक बस की व्यवस्था की गई है, जिससे एनपीएस कर्मी 26 जून को रांची जाएंगे और इस जयघोष महासम्मेलन में भाग लेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close