कुत्ते को लेकर बीबी और दो बच्चों को तलवार से काटा, फिर खुद भी दे दी जान, जानिये ये खौफनाक वारदात

उज्जैन। कुत्ते को लेकर झगड़ा इतना ज्यादा बढ़ा कि 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की तलवार से काटकर हत्या कर दी। खूनी वारदात के बाद हत्यारे ने खुद भी अपनी जान दे दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार देर रात जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित बड़नगर इलाके के एक घर में हुई। घटना जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित बड़नगर इलाके के एक घर में हुई।

शुरुआती जांच के अनुसार, दिलीप पवार ने शनिवार रात करीब एक बजे अपने पालतू कुत्ते को पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी गंगा (40), उनके बेटे योगेन्द्र (14) और बेटी नेहा (17) ने हस्तक्षेप किया और पवार से पालतू जानवर को अकेला छोड़ने के लिए कहा। अधिकारी ने कहा, “ इसके बाद गुस्से में आकर पवार ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो बच्चों की तलवार से हमला कर हत्या कर दी। उनके अन्य दो बच्चे जान बचाने के लिए घर से बाहर भाग गए।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद पवार ने किसी धारदार हथियार से कथित तौर पर खुद पर वार कर अपने घर में आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने कहा, “शुरुआती जांच के अनुसार, पवार शराब पीने का आदी था। अभी हम विश्वास के साथ यह नहीं कह सकते कि जब उसने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या की तब वह नशे में था या नहीं। मामले में जांच जारी है।”

उन्होंने कहा कि कुछ महीनों से आरोपी के पास कोई नौकरी नहीं थी। अधिकारी ने कहा कि उसके पास एक मालवाहक वाहन था जिससे वह अपनी जीविका चलाता था, लेकिन उसने कुछ समय पहले इसे बेच दिया। परमार ने कहा, “(रविवार) सुबह करीब पांच बजे सूचना मिलने के बाद हम मौके पर पहुंचे और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।” पुलिस ने बताया कि फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला की टीम भी मौके पर पहुंची है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close