हेड कांस्टेबल ने किया महिला से रेप, SP के आदेश पर दर्ज हुई FIR, तो कर ली आत्महत्या

Head constable raped a woman, FIR was filed on SP's order, then she committed suicide

Police Rape News : महिला को न्याय दिलाने का भरोसा देने वाला हेड कांस्टेबल, सालों तक उसे प्रेमजाल में फंसा कर दुष्कर्म करता रहा, और जब सच सामने आया तो आरोपी सिपाही ने आत्महत्या कर ली। मामला उत्तर प्रदेश के भदोही का है। करीब चार साल पहले सुरियावां थाना क्षेत्र की एक महिला अपने वैवाहिक विवाद को लेकर थाने पहुंची थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहां उसकी मुलाकात हेड कांस्टेबल सतेंद्र गौड़ से हुई। सतेंद्र ने उसे न्याय दिलाने का वादा किया, लेकिन इस दौरान दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला बढ़ा और धीरे-धीरे सतेंद्र ने महिला को प्रेमजाल में फंसा लिया। महिला का आरोप है कि सतेंद्र खुद को अविवाहित बताकर उसे शादी का वादा करता रहा और शारीरिक संबंध बनाता रहा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लेकिन जब महिला को पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं, तो उसके होश उड़ गए। विरोध करने पर कांस्टेबल ने उसे जान से मारने की धमकी दी।काफी मानसिक तनाव झेलने के बाद महिला ने अंततः 19 मई 2025 को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की, जिस पर गंभीरता से जांच कराई गई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोप सही पाए जाने पर सुरियावां कोतवाली में FIR दर्ज की गई। इससे सतेंद्र गौड़ तनाव में आ गया और बताया जा रहा है कि उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।भदोही के पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि मामले की शिकायत जनसुनवाई के दौरान मिली थी, जिस पर गोपनीय जांच के आदेश दिए गए थे।

 

जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद मुकदमा दर्ज किया गया था। अब सिपाही की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है, जिसे आत्महत्या माना जा रहा है।सतेंद्र की मौत की सूचना मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। उसकी पत्नी और बच्चे रो-रोकर बेहाल हैं। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए BHU वाराणसी भेजा गया है, जहां रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

close