हेडमास्टर की भर्ती: 6061 पदों पर होगी हेडमास्टरों की भर्तियां, महिला अभ्यर्थियों के लिए 2014 पद रहेंगे आरक्षित, 16 तक है आवेदन की लास्ट डेट

BPSC Headmaster Vacancy : बिहार में शिक्षक भर्ती के साथ-साथ अब हेडमास्टरों की भर्तियां भी शुरू होने वाली है। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने हेडमास्टर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो फिर से खोल दी है। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। हेड मास्टर की भर्ती बिहार के राज्य शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले प्राथमिक विद्यालयों में होगी। इस भर्ती के लिए 11 मई को अप्लीकेशन विंडो दोबारा खोली गई है। इनमें से कुल 2014 पद महिलाओं के लिए रिजर्व हैं।बिहार में हेडमास्टर के 6061 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन दोबारा शुरू की गयी है।

बिहार में हेड मास्टर बनने के लिए उम्र 31 से 47 वर्ष के बीच होना जरूरी है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियम के अनुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट दी जाएगी।उम्मीदवारों को कम से कम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएट होना चाहिए।डीएलएड/बीटी/बीएड/बीएईड/बी.एससी.ईडी/बी.एल. ईडी किया हो।टीईटी परीक्षा भी पास होना जरूरी है।उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। यह एग्जाम 14 जून 2024 को होगी। 16 मई तक आवेदन की प्रक्रिया होगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close