“प्रधानाध्यापिका पति”…स्कूल के बजाय घर में रहती है प्रधानाध्यापिका, पति चलाते हैं स्कूल….उप मुख्यमंत्री के जिले का ऐसा हाल…मीडिया ने पूछा तो बोले- जाओ जो करना है कर लो …..

कटिहार। बिहार वाकई में अजब है!….और उससे भी अजूबा यहां का शिक्षा विभाग है। ऐसा इसलिए, क्योंकि यहां स्कूल में स्वयंभू तरीके से “प्रधानाध्यापिका पति” का पोस्ट बन गया है। मतलब जिस तरह से मैडम मुखिया की जगह मुखिया पति होता….मैडम विधायक की जगह विधायक पति होता है…उसी तरह प्रधानाध्यापिका पति। मतलब ये कि पत्नी प्रधानाध्यापिका है, लेकिन स्कूल उनके “प्रधानाध्यापिका पति” चलाते हैं। कमाल तो ये है कि शिक्षा विभाग का ये अजीबोगरीब धंधा बिहार के उप मुख्यमंत्री के गृहजिले में चल रहा है। अब मीडिया में खबर आने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा है, वहीं उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने भी कार्रवाई की बात कही है।

मामला बिहार के कटिहार जिले के आजमनगर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिहपुर का है। जहां पदस्था प्रधानाध्यापिका मीना खातून की जगह उनका पति मोहम्मद मिस्टर विद्यालय का संचालन करते हैं। ये कोई एक-दो दिन या एक-दो महीने की बात नहीं, बल्कि महीनों से ऐसा ही चल रही है। मामले में जब मीडिया ने स्कूल पहुंचकर प्रधानाध्यापिका पति से बात की, तो मोहम्मद मिस्टर ने साफ बोल दिया कि जिसे जो छापना है छाप दो, कोई फर्क उससे नहीं पड़ता है। स्कूल में वो किस हैसियत से आये हैं, इस बारे में वो कुछ बोले बिना ही निकल गये।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिहार में आया ये मामला प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी है। कि आखिर एक शिक्षिका की जगह उनका पति स्कूल का कैसे संचालन कर सकता है। जानकारी के मुताबिक स्कूल में पढ़ाई लिखाई से लेकर मध्याह्न भोजन के इंतजाम और रजिस्टर मैंटेन का पूरा काम मोहम्मद मिस्टर ही देखते हैं। इधर इस पूरे प्रकरण में उप मुख्यमत्री तारकिशोर प्रसाद ने कार्रवाई की बात कही है।

मामले में राज्य सरकार के निर्देश पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों से जवाब तलब किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close