स्वास्थ्य विभाग: संयुक्त स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन की मांग पर वेतन की समस्या से जूझ रहे कर्मचारियों का किया स्थानांतरण….कर्मियों में खुशी,सिविल सर्जन को किया सम्मानित..

धनबाद स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मियों का शीर्ष 2211प क से शीर्ष 2210 में स्थानांतरण करने पर संयुक्त स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन ने सिविल सर्जन को सम्मानित किया। सिविल सर्जन ने जिले भर में कार्यरत जिलास्तरीय शीर्ष 2211 के कर्मियों का स्थानांतरण शीर्ष 2210 में स्थापना समिति के बैठक के बाद किया।

सम्मान समारोह में सिविल सर्जन

मालूम हो की संयुक्त कर्मचारी संगठन लंबे समय से इस स्थानांतरण की मांग कर रहा था,इस संबंध में कई बार सिविल सर्जन का साथ वार्ता हो चुकी थी। एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल 12जुलाई को सिविल सर्जन से मिला था जिसमे सिविल सर्जन ने आश्वस्त किया था की कर्मचारियों की समस्या को देखते हुए उनके समाधान की दिशा में कार्य किया जायेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शॉल देकर सम्मानित करते हुए

क्या है शीर्ष 2211 का मामला

स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत अलग अलग समय में अस्तित्व में आए स्वास्थ्य उपकेंद्र एवम अन्य कार्यालय के कर्मियों के वेतनादि भुगतान के लिए अलग अलग शीर्ष ,उपशीर्ष,के अंतर्गत आवंटन आदेश जारी होता है। जिसमे कुछ कर्मियों का आवंटन गैरयोजना मद से होता है तो वहीं कुछ कर्मी का आवंटन योजना मद से होता है।

सम्मान समारोह में उपस्थित स्वास्थ्य कर्मी

गैर योजना मद अंतर्गत कार्यरत कर्मियों के आवंटन की राशि राज्य सरकार अपने राज्यकोष से करती है वहीं योजना मद में राज्य और केंद्र दोनो की सहभागिता से बने कोष से आवंटन जारी होता है। करीब 10 वर्षो से योजना मद अर्थात शीर्ष 2211 परिवार कल्याण अंतर्गत कार्यरत कर्मियों के वेतनादि भुगतान में काफी समस्या आ रही थी। न तो समय पर वेतन मिल पा रहा था ,न ही वेतन से हुए कटौती को उनके भविष्य निधि खाते में जमा कराया जा रहा था। कई बार तो आठ – दस माह तक भुगतान नहीं हो पाता था जिससे उनकी स्थिति अत्यंत दयनीय होती जा रही थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कर्मचारी संगठन ने इन समस्या के समाधान के लिए सिविल सर्जन से आग्रह किया,जिसके निराकरण की दिशा में कदम उठाए गए। जिन कर्मियों ने शीर्ष 2210 में स्थानांतरण हेतु अभ्यावेदन दिया उन सारे कर्मियों का स्थानांतरण शीर्ष 2210 में कर दिया गया। इस स्थानांतरण से कर्मियों का वेतनादि का भुगतान समय पर हो पाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सिविल सर्जन को बुके देकर सम्मानित किया

सिविल सर्जन को किया सम्मानित

वेतन की समस्या से जूझ रहे कर्मियो के स्थानांतरण होने से कर्मियों में काफी उत्साह है,स्थानांतरण आदेश निकलने के बाद संयुक्त कर्मचारी संगठन सिविल सर्जन को सम्मानित करने के लिए शुक्रवार को सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे। कार्यालय के सभा कक्ष में झारखंड चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ,झारखंड राज्य NRHM ANM/GNM कर्मचारी संघ,ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन,झारखंड राज्य अनुबंध पारा चिकित्सा कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित हुए। सिविल सर्जन को इस नेक कार्य के लिए कर्मचारी संगठन की ओर से शॉल और बुके देकर सम्मानित किया।साथ ही स्थापना समिति के समस्त टीम की धन्यवाद दिया।साथ ही कहा की कर्मचारी की समस्या के निदान में सबका सहयोग रहा है।सांगठनिक भावना से हटकर समिति के सभी सदस्य बधाई के पात्र है,संयुक्त स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन उन सब का सम्मान करती है।

कर्मियों की समस्या से मिली समस्या हल करने की प्रेणा- सिविल सर्जन

सम्मान समारोह में सिविल सर्जन ने कहा की मुझे काफी खुशी है की इतने सारे कर्मियों को समय पर वेतन मिलेगा और उनके चेहरे पर मुस्कान लौटेगी। संयुक्त कर्मचारी संगठन की भी धन्यवाद दिया और कहा आप सबों ने कर्मचारियों की समस्या के बारे मुझे अवगत कराया जिससे मुझे इस कार्य को करने की प्रेणा मिली। मुझे खुशी है की वेतन की समस्या से जूझ रहे कुल 38 कर्मियों जिसमें 24 एएनएम,7 लिपिक, 1 प क कार्यकर्ता, 6 चतुर्थवर्गीय कर्मचारी शामिल हैं का स्थानांतरण किया गया है।

DRCHO डॉ संजीव कुमार की सम्मानित करते हुए

उन्होंने पूरी समिति के सदस्य को भी सहयोग के लिए धन्यवाद दिया और कहा भविष्य में जो भी कार्य मेरे द्वारा संपादित हो सकती है उसे करने के लिए मैं सदैव तैयार रहूंगा।

Related Articles

close