स्वास्थ्य विभाग…नए निदेशक प्रमुख की अधिसूचना जारी, जानिए कौन लेंगे डॉ मार्शल आइन्द की जगह….नए निदेशक प्रमुख ने पदभार ग्रहण किया ।

रांची डॉ कृष्ण कुमार नए निदेशक प्रमुख होंगे।इस बाबत स्वास्थ्य विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।वर्तमान में डॉ मार्शल आइन्द निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं के पद पर पदस्थापित थे।डॉ कृष्ण कुमार निदेशक प्रमुख की रेस में सबसे आगे थे।

विभागीय सूत्रों की माने तो कई दिन पूर्व ही संचिका पर स्वास्थ्य मंत्री का अनुमोदन प्राप्त हो गया था परन्तु कुछ विशेष कारणों से इसकी अधिसूचना जारी नही की जा सकी थी।परन्तु आज स्वास्थ्य विभाग के अवर सचिव प्रभुनाथ शर्मा के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी की गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कोरोना काल के कारण मिला था अवधि विस्तार

कोरोना काल के कारण डॉ मार्शल आइन्द को मिला था सेवा विस्तारसूत्रों की माने तो कई माह पूर्व ही डॉ मार्शल आइन्द सेवा निवृत्त हो गए थे।परंतु कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण राज्य भर के चिकित्सक को सेवा विस्तार देकर सेवा निवृति की अवधि बढ़ा दी गई थी जिस कारण डॉ मार्शल अब तक निदेशक प्रमुख के पद पर बने हुए थे। आज डॉ कृष्ण कुमार ने पद भार ग्रहण किया।

डॉ कृष्ण कुमार को स्वास्थ्य विभाग के कार्यकाल के लम्बा अनुभव रहा है।चतरा जैसे सुदूर जिले के साथ साथ हज़ारीबाग़ के नए मेडिकल कॉलेज तक का अनुभव उनके साथ है।वर्त्तमान में निदेशालय में पदस्थापित थे।अधिसूचना जारी कर उन्हें अपने कार्य के अतिरिक्त निदेशक प्रमुख का कार्य प्रभार सौंपा गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close