स्वास्थ्यकर्मी भुखमरी की कगार पर…. संयुक्त कर्मचारी संगठन की नजरें टिकी सिविल सर्जन के इस फैसले पर…

धनबाद। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ट्रांसफर पोस्टिंग लिस्ट पर टकटकी लगाये बैठे हैं। सरकार की तरफ से विभाग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वो अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का नियमानुकूल ट्रांसफर पोस्टिंग कर सकते हैं। जुलाई माह तक की मियाद दी गयी थी, लेकिन पूरा महीना गुजरने को है, पर ट्रांसफर को लेकर विभागीय स्तर पर अब तक कोई सुगबुगाहट नजर नहीं आ रही है। लिहाजा अंदर ही अंदर आक्रोश भी पनपने लगा है। इधर, कर्मचारियों के इंतजार का भी सब्र टूटता जा रहा है।

आपको बता दें कि स्वास्थ्य विभाग में शीर्ष 2211 परिवार कल्याण अंतर्गत कार्यरत कर्मियों की दशा अत्यंत खराब है। उन्हें न तो वेतन मिल पाता है और न ही उनकी कटौती उनके भविष्य निधि खाते में जमा हो पाता है।कई कर्मियों ने अपना GPF कटौती को आवेदन देकर बंद करा दिया है।वर्तमान में भी शीर्ष 2211 के कर्मियों को मार्च 2022 से वेतन नही मिला है जिससे उन कर्मियों के सामने भूखमरी की स्थिति बन गयी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

संयुक्त कर्मचारी संघ ने शीर्ष 2210 में समायोजित करने की है मांग

संयुक्त कर्मचारी संगठन ने मांग की है कि शीर्ष 2211 के कर्मी, जिनके नियुक्ति पदाधिकारी स्वयं सिविल सर्जन होते है, उन्हें शीर्ष 2210 में स्थानांतरित कर दिया जाय। इस संबंध में 12 जुलाई 2022 को एक संयुक्त प्रतिनिधि मंडल की सिविल सर्जन से वार्ता हुई थी। वार्ता में उस वक्त ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह, झारखंड चिकित्सा जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के महामंत्री रामाधार शर्मा, जिला मंत्री सत्येंद्र शर्मा, संजय कुमार, संयुक्त मंत्री मृत्युंजय कुमार, एस एम पात्रो, झारखंड राज्य NRHM ANM /GNM अनुबंध कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष नामलीन, झारखंड राज्य अनुबंध पारा चिकित्सा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विवेकानंद प्रसाद सहित अन्य संगठनों की मौजूदगी थी।

सिविल सर्जन को सौंपी गई मांग पत्र

वार्ता में 7 सूत्री मांग पत्र, जिसमे NRHM कर्मियों के अनुभव बोनस 10- 15% को मूल मानदेय में जोड़ने, शीर्ष 2211 कर्मी को शीर्ष 2210 में स्थानांतरित करने सहित कई अन्य मांग शामिल थे। मांग पत्र के समाधान हेतु काफी देर तक विमर्श भी हुआ था।संयुक्त कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधि मंडल को सिविल सर्जन ने आश्वस्त किया था कि शीर्ष 2211 के कर्मियों की परेशानी को देखते हुए कर्मियों को मांग पत्र के अनुरूप शीर्ष 2210 में स्थानांतरित कर समाधान किया जाएगा। साथ ही ये आश्वस्त किया गया था कि इस संबंध में ACS का भी निर्देश प्राप्त हो गया है और कारवाई चल रही है। जल्द ही आदेश पत्र जारी कर दिया जाएगा और उसकी सूचना संगठन को दे दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

NRHM की मांग को त्वरित गति से निपटाते हुए 14 जुलाई को सभी प्रभारी को अनुभव बोनस मूल मानदेय में समायोजित करने का आदेश भी निर्गत कर दिया गया था। ऐसे में अब कर्मचारी संगठन इंतजार में है कि स्थानांतरण संबंधी आदेश जारी कर कब कर्मियों की परेशानी का समाधान निकलेगा?

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close