हयात नगर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम….115 मरीजों को मिला स्वास्थ्य लाभ

जमशेदपुर आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 11.11.22 को हयात नगर, मानगो में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के द्वारा हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया, जिसमे डॉक्टर स्मिता एवं डॉक्टर फटिक पाल के द्वारा 115 मरीजों का हेल्थ चेकअप किया गया।
ये खबर भी पढ़ें…
21 मरीजों का ब्लड शुगर एवं 10 मरीजों का हीमोग्लोबिन जांच किया गया,10 लाभार्थियों को कोविड 19 वैक्सीन करवाया गया, एवं 6 आयुष्मान कार्ड, 01 आभा कार्ड बनाया गया उक्त मौके पर लोक स्वास्थ्य प्रबंधक सुमन कुमार मंडल, एएनएम किरण कुमारी ,लैब टेक्नीशियन रशिवनाथ गोराई एवं, फार्मासिस्ट ढोलगोविंद बेरा एवं शहरी सहिया प्रमुख रूप से उपस्थित रही।















