झारखंड बना पहला राज्य…अधिवक्ताओं के लिए शुरू हुई स्वास्थ्य बीमा योजना

advocate-health-insurance-jharkhand

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज एक ऐतिहासिक पहल करते हुए राज्य के अधिवक्ताओं और उनके परिवारों के लिए मुख्यमंत्री अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ किया। यह योजना राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत लाई गई है और इसके जरिए अधिवक्ताओं को सामाजिक सुरक्षा की छतरी के तहत लाया जा रहा है।

इस अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा, “राज्य के अधिवक्ताओं और उनके परिवारजनों के सुरक्षित भविष्य के प्रति अबुआ सरकार संवेदनशील है। आज आपका दिन है, आपके उत्साह का दिन है। आपकी जिम्मेदारियों का बोझ कम करने का काम आज हमने अपने कंधों पर लिया है।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जिसने अधिवक्ताओं को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ते हुए उनके स्वास्थ्य और भविष्य की चिंता की है।

यह योजना अधिवक्ताओं के लिए सिर्फ आर्थिक राहत नहीं है, बल्कि एक भरोसे का प्रतीक है कि सरकार उनके साथ खड़ी है। अधिवक्ताओं को बीमा सुविधा मिलना उनके कार्य में स्थिरता और मनोबल को बढ़ावा देगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस ऐतिहासिक मौके पर सीएम ने अधिवक्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह कदम ‘अबुआ सरकार’ की सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा योजना झारखंड की सामाजिक सुरक्षा की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो सकती है, जिससे अन्य राज्य भी प्रेरणा ले सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close