Health Tips: दिल और दिमाग बर्बाद कर रहीं 11 गंदी आदतें, शरीर को बना रहीं खोखला, तुरंत बदलें वरना जिंदगीभर पछताएंगे, जानें सेहत के लिये कितनी है नुकसानदायक हैं ये

bad health habits:कुछ लापरवाहियां आपकी अच्छी आदतों के बाद भी आपके शरीर को नुकसान पहुंचा रही होती हैं. ऐसे में हम आपको अच्छे लाइफस्टाइल के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप अपने सेहत का ध्यान रख सकते/सकती हैं। देखने में ये भले ही छोटी मोटी गलतियां लगती है, लेकिन इससे ना सिर्फ आप, बल्कि आपका पूरा परिवार गंभीर बीमारी की चपेट में जा सकता है। इसलिए इन गलितियों को कभी ना करें।

बाहर से सीधे बेडरूम में आना: महिलाओं में ये आदत कम ही देखी गई है कि वो कहीं बाहर से आने के बाद सीधे अपने बेडरूम में चली गई हों, पर पुरुषों में ये आदत होती है। इसकी वजह से वो अपने बेडरूम को दूषित बना सकते हैं। वहीं बाहर सीधे से सीधे कमरे में आने से आप अपने साथ कई संक्रामक वैक्टेरिया और वायरस साथ ले आते हैं। दरअसल साइंस भी मानता है कि हर किसी को बाहर से आने के बाद अपने कपड़ों और जूतों को बैडरूम में नहीं लाना चाहिए। क्योंकि इनके साथ कई सारे इंफेक्शन बाहर से अंदर आ सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बिस्तर पर खाना पीना और काम करना: पहली चीज जिसे आपको करना बंद करना है वह आपके बेडरूम में रहना। अपने बिस्तर पर अपना सारा समय बिताना वास्तव में आपके दिमाग को भ्रमित करता है कि आप क्या करने वाले हैं। चाहे वह पढ़ना, काम करना या खाना हो, विशिष्ट कार्य के लिए एक विशिष्ट स्थान निर्धारित करना। यह आपके मस्तिष्क और शरीर को संकेत देगा कि कब सोना है और कब उठना है। इसके अलावा, अपने बेडरूम को एक आरामदायक जगह बनाएं ना कि गंदा सा रखें। इसलिए बेडशीट साफ रखें और बिस्तप पर ही गंदे कपड़ों का ढ़ेर न रखें।

सुबह जल्दी उठें: सुबह सूर्य उदय से पहले उठने की आदत डालने से आपके शरीर को काफी मात्रा में ऑक्सीजन मिल जाती है. आप सुबह जल्दी जागेंगे तो पूरा दिन फ्रेश महसूस करेंगे.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गर्म पानी पीना: गर्म पानी पीने से वजन कम होता है. इससे बॉडी डिटॉक्स होती है और खाना भी आसानी से पच जाता है.

व्यायाम करना: सुबह एक्सरसाइज करने की आदत डालें. इसके साथ ही मेडिटेशन भी करें. ये आपको मानसिक रूप से भी संतुलित करता है

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हेल्थी नाश्ता: नाश्ता बिल्कुल भी नहीं छोड़ना चाहिए इसलिए सुबह भरपूर नाश्ता करें. हेल्थी ब्रेकफास्ट आपको पूरा दिन हैल्थी रखेगा.

ऑफिस के दौरान ब्रेक: लंबे समय तक डेक्स वर्क नहीं करें, थोड़े-थोड़े समय के बाद ब्रेक जरूर लें. अच्छी सेहत के लिए हर घंटे बाद कम से कम 5-10 मिनट का ब्रेक लेना चाहिए.

धूम्रपान और शराब से बचें: धूम्रपान करने से हार्ट, लिवर और कई प्रकार के कैंसर जैसी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं और शराब पीने से भी लिवर, कैंसर, हार्ट और डिप्रेशन होता है.

पौष्टिक आहार लें: अपने लिए ऐसे खाने का चुनाव करें जिनमें फैट्स न्यूनतम मात्रा में हो. प्रोसेस्ड फूड खाने से बचें.ऑर्गेनिक फूड्स को प्राथमिकता दें.

समय पर सोएं: नींद पूरी ना होने पर तनाव हाता है. हर रात 7-9 घंटे सोने की कोशिश करें. पूरी नींद ना लेने से भी वजन के साथ बीमारियां बढ़ती हैं.

कैसे भी कपड़ों में सोना: अक्सर पुरुषों की एक गंदी आदत ये भी होती है कि वो ऑफिस से आने के बाद कहीं भी बैठ जाते हैं या लेट जाते हैं। ये आदत इसलिए भी खराब क्योंकि आप अपने साथ घर में रहने वाले बाकी लोगों के लिए बीमारियां ला सकते हैं। वहीं इन कपड़ों में पसीना जमा होता है, जिसे लंबे समय तक पहने रहने से आपको स्किन इंफेक्शन हो सकता है। तो कभी भी बाहर से आने के बाद कपड़े जरूर बदल लिया करें। वहीं आपको सोने से पहले भी ताजे और साफ कपड़े पहनकर ही सोना चाहिए। ऐसा इसलिए भी क्योंकि दिन भर के उन्हीं कपड़ों को पहने रहने से बैक्टीरिया संचय हो सकता है जो कि आपके इंटिमेट पार्ट्स के लिए अच्छा नहीं है।

Related Articles

close