स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल बिग ब्रेकिंग: अनुबंधित स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल पर बड़ा फैसला अब से कुछ देर बाद, सरकार ने वार्ता के लिए बुलाया, पहले दौर की वार्ता जारी,AJPMA के आंदोलन से दबाव में सरकार

रांची। अनुबंधित स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल पर आज बड़ा फैसला हो सकता है। पिछले 16 जनवरी से नियमितीकरण की मांग को लेकर NHM के अनुबंधित स्वास्थ्यकर्मी हड़ताल पर है। राज्य सरकार के साथ हड़ताली स्वास्थ्यकर्मियों की वार्ता आज होने वाली है। माना जा रहा है कि वार्ता के बाद स्वास्थ्यकर्मियों की मांगों पर राज्य सरकार कोई निर्णय लेगी।
hpbl.co.in को मिली जानकारी के मुताबिक अभी हड़ताली स्वास्थ्यकर्मियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ NHM के अभियान निदेशक (MD) की बातचीत चल रही है। NHM के अभियान निदेशक ने वार्ता के लिए हड़ताली स्वास्थ्यकर्मियों को बुलाया है। MD के साथ बातचीत के बाद दूसरे दौर की वार्ता स्वास्थ्य विभाग के ACS अरुण कुमार सिंह के साथ होगी।
आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से नियमितीकरण की मांग को लेकर अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर है। एनएचएम के स्वास्थ्य कर्मी 2014 की तर्ज पर अपना नियमितीकरण मांग रहे हैं । आपको बता दें कि एनआरएचएम कर्मी पिछले करीब 10 से 15 साल से अनुबंध पर काम कर रहे हैं। कई दफा इन स्वास्थ्य कर्मियों ने नियमितीकरण की मांग उठाई, लेकिन हर बार राज्य सरकार ने आश्वासन के बूते इनकी आवाज को शांत कर दिया, लेकिन पिछले महीने स्वास्थ्य कर्मियों के सब्र का बांध टूट गया और तभी से स्वास्थ्यकर्मियों ने पहले अनिश्चितकालीन हड़ताल और फिर उसके बाद आमरण अनशन शुरु कर दिया।
हालांकि आज देर शाम तक हड़ताल पर कुछ बड़ा फैसला हो सकता है । माना जा रहा है ऑल झारखंड पारा मेडिकल एसोसिएशन के आंदोलन में आने के बाद सरकार हरकत में आ गई।आपको बता दे की NHM कर्मियों के आंदोलन का समर्थन में AJPMA ने राज्य स्तरीय आंदोलन की शुरुवात कर दी है,आने वाले दिनों में जल्द उग्र आंदोलन करने एक चेतावनी भी दी है। इसी एसोसिएशन ने 2014 में 16 दिन के आमरण अनशन के बाद सरकार को घुटने टेकने को मजबूर कर दिया था। आज की वार्ता के बाद स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल के संदर्भ में भी अपना कोई नया निर्णय ले सकते हैं।











