OMG! दिल दहला देने वाली वारदात…दोस्त ने घर में घुसकर छात्रा का गला रेता…शव के पास बैठकर चलाता रहा मोबाइल….

आरोपी मौके से भागा नहीं बल्कि शव के पास ही बैठा रहा

 

लखनऊ:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पारा थाना क्षेत्र के नरपतखेड़ा इलाके में 17 वर्षीय छात्रा की उसके ही दोस्त ने कथित तौर पर घर में घुसकर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार नहीं हुआ, बल्कि छात्रा के शव के पास बैठकर मोबाइल चलाता रहा। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घर में अकेली थी छात्रा, तभी पहुंचा दोस्त

पुलिस के अनुसार, घटना के समय छात्रा के माता-पिता पारिवारिक काम से अमेठी गए हुए थे। घर में छात्रा अपनी बड़ी बहन के साथ रह रही थी। बुधवार दोपहर बड़ी बहन कॉलेज चली गई, जिसके बाद छात्रा का दोस्त देवांश पाठक घर पहुंचा। शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर चाकू से हमला कर छात्रा की हत्या कर दी।

40 मिनट बाद लौटी बहन, सामने था खौफनाक मंजर

करीब 40 मिनट बाद जब बड़ी बहन घर लौटी तो उसने कमरे में अपनी बहन को खून से लथपथ पड़ा देखा। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पारा थाना पुलिस ने आरोपी को वहीं से हिरासत में ले लिया। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू समेत कई अहम साक्ष्य बरामद किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दो साल पुरानी दोस्ती, विवाद बना वजह

पुलिस जांच में सामने आया है कि छात्रा और आरोपी पिछले करीब दो वर्षों से एक-दूसरे को जानते थे और दोनों एक ही कॉलेज में बीसीए की पढ़ाई कर रहे थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी को छात्रा का अन्य लड़कों से बात करना पसंद नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था। बुधवार को कथित तौर पर यही विवाद हिंसक रूप ले बैठा।

शव के पास बैठकर मोबाइल चलाता रहा आरोपी

इस घटना का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह रहा कि हत्या के बाद आरोपी मौके से भागा नहीं। पुलिस के अनुसार, वह छात्रा के शव के पास ही बैठकर मोबाइल चलाता रहा। पुलिस ने उसे घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हत्या का केस दर्ज, जांच जारी

डीसीपी पश्चिमी कमलेश दीक्षित ने बताया कि मृतका के परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस और फोरेंसिक टीम सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close