झारखंड के इन 10 जिलों में अगले 48 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी किया बड़ा अपडेट

The Next 48 Hours Will Be Crucial for These 10 Districts of Jharkhand; Meteorological Department Issues Major Update

Ranchi Weather Update के अनुसार झारखंड की राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव से आने वाले दिनों में तेज हवा, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। खास बात यह है कि रामनवमी के मौके पर मौसम खराब हो सकता है, जिससे त्योहार की तैयारियों पर असर पड़ सकता है।

मौसम विभाग ने 27 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दिन रांची में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इसके साथ ही गर्जन के साथ बारिश और ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है। प्रशासन और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Ranchi Weather Update के मुताबिक, 28 मार्च से 1 अप्रैल तक मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। 28 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि 29 मार्च को मौसम सामान्य रह सकता है। इसके बाद 30 मार्च को फिर तेज हवा और बारिश का अलर्ट है। वहीं 31 मार्च और 1 अप्रैल को भी बारिश के आसार हैं, जिनके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

तापमान में भी बदलाव देखने को मिलेगा। 29 मार्च को तापमान में करीब 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है, लेकिन 30 और 31 मार्च को यह फिर बढ़ सकता है। ऐसे में गर्मी से ज्यादा राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय होने के कारण अगले चार से पांच दिनों तक मौसम अस्थिर रहेगा। अप्रैल की शुरुआत के बाद मौसम सामान्य होने और गर्मी बढ़ने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close