झारखंड: पुलिस पर हमला करने वाले दो बदमाशों की निकली हेकड़ी, पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद करायी परेड

Jharkhand: Two miscreants who attacked police were arrogantly exposed, police made them parade after arrest

रांची। पुलिस पर हमला करने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल 9 जून को राजधानी रांची के कटहल मोड़ पर पुलिसकर्मियों और ऑटो चालकों के बीच हुई मारपीट की घटना हुई थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम हंस यादव और अखिलेश यादव हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को सड़कों पर परेड कराकर पेशी तक ले जाया, ताकि आम जनता को एक सख्त संदेश दिया जा सके। इस घटना ने शहर में कानून-व्यवस्था और पुलिस के प्रति सम्मान को लेकर सवाल खड़े कर दिए थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होमगार्ड पर पत्थर से हमला, हालत गंभीर

घटना के दिन कटहल मोड़ पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी एक ऑटो चालक को पकड़कर ले जा रहे थे। इसी दौरान आसपास मौजूद अन्य ऑटो चालकों ने एकजुट होकर पुलिसकर्मियों पर हमला बोल दिया।इस झड़प में होमगार्ड जवान रोहित गंझू, जो चतरा जिले का निवासी है, बुरी तरह घायल हो गया। आरोपी ने पीछे से पत्थर मारकर जवान को निशाना बनाया। पत्थर सीधे सिर पर लगने से रोहित गंझू गंभीर रूप से जख्मी हो गया और अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

वायरल वीडियो से हुई पहचान

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दिनदहाड़े ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से बदसलूकी और मारपीट की जा रही है।वीडियो में कटहल मोड़ रणक्षेत्र में तब्दील नजर आता है, जहां ऑटो चालक न केवल पुलिस पर टूट पड़े, बल्कि आम लोगों और यातायात को भी खतरे में डाल दिया।पुलिस ने वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की और कार्रवाई तेज की। बाकी आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस ने कहा है कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

close