स्कूल से लौट रही छात्रा के साथ हैवानियत, उप मुखिया ने साथियों संग मिलकर किया कुकर्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Brutality with a girl returning from school, Deputy Mukhiya along with his friends raped her, Police arrested them

Crime News : स्कूली छात्रा के साथ हैवानियत हुई है। चौकाने वाले बातये है कि ये कुकर्म किसी और ने नहीं, बल्कि उप मुखिया और उसके गैंग के लोगों ने किया है। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला बिहार के बांका जिला का है, जहां स्कूल से लौट रही नाबालिग छात्रा (17) के साथ गैंगरेप की घटना हुई।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना को पड़रिया पंचायत के उप मुखिया गौतम कुमार (30) ने अपने 3 दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने मामलादर्ज कर लिया है। परिजनों ने पीड़िता के साथ शंभूगंज थाना पहुंचकर मामला दर्ज कराया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने उप मुखिया गौतम कुमार और उसके एक दोस्त छोटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ की गई तो इन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि ‘शनिवार की शाम उच्च विद्यालय से पढ़ाई कर अपने घर लौट रही थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान रास्ते में नदी किनारे पहले से घात लगाकर बैठे उपमुखिया गौतम कुमार, छोटू कुमार (28) और उनके दो अन्य सहयोगियों ने जबरन पकड़ लिया। उपमुखिया और छोटू ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया, जबकि अन्य दो मदद करते रहे।पुलिस ने उप मुखिया समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Related Articles

close