झारखंड: महिलाओं को 30000 रुपये ही नहीं, लड़कियों को हेमंत सरकार 40000 रुपये भी देती है, जानते हैं क्या आप इस योजना को..?

Jharkhand: Not only Rs 30000 to women, Hemant government also gives Rs 40000 to girls, do you know this scheme..?

Sarkari Yojana Jharkhand: झारखंड सरकार सिर्फ महिलाओं को मंईयां सम्मान योजना में 30000 रुपये सलाना नहीं दे रही है, बल्कि लड़कियों को भी 40000 रुपये देती है। हेमंत सरकार इस योजना को अपने पिछले कार्यकाल से ही संचालित कर रही है। ये योजना राशि उन बच्चियों के लिए हैं, जब शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। सरकार की इस योजना का नाम है- सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना। योजना के तहत छात्राओं को पढ़ाई के लिए 6 किस्तों में कुल 40,000 रुपए की छात्रवृत्ति देती है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Savitribai Phule Yojana Jharkhand: इन छात्राओं को मिल रहा है लाभ 

सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के तहत 8वीं से 12वीं तक की लड़कियों को 5 किस्तों में 20,000 रुपए दिए जाते हैं। 18-19 वर्ष की आयु होने पर इन लड़कियों को सरकार एकमुश्त 20,000 रुपए की छात्रवृत्ति देती है। विभाग के आंकड़े बताते हैं कि साल 2024-25 में आठवीं की 161050 लड़कियों को योजना का लाभ मिला है, जबकि नौवीं की 1,55,777 लड़कियों, दसवीं की 1,53,718 लड़कियो, 11वीं की 1,08,062 लड़कियों और 12वीं की 95,920 लड़कियों को योजना का लाभ मिला है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

Savitribai Phule Yojana Jharkhand : इस योजना से छात्रों का भविष्य हो रहा उज्जवल

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, वर्ष 2024-25 के लिए 7.35,859 लाख किशोरियों को इस योजना में शामिल किया गया है। इस योजना का उद्देश्य उन बच्चियों को पढ़ाई में मदद करना है, जो किसी वजह से अपनी उच्च शिक्षा के सपने को पूरा नहीं कर पाती है या फिर अभाव में पढ़ाई को आधे में ही छोड़ देती है। झारखंड सरकार की यह योजना सभी लड़कियों के लिए नहीं है। योजना किशोरियों, विशेष रूप से समाज के कमजोर वर्गों की लड़कियों को शिक्षा से जुड़े अपने सपनों को पूरा करने में मदद दे रहा है।

 

Savitribai Phule Yojana Jharkhand : योजना में हुआ है बड़ा बदलाव 

विभाग की जानकारी बताती है कि इस योजना की वजह से कई बच्चियों ने अपनी पढ़ाई के सपने को ना सिर्फ पूरा किया है, बल्कि कामयाबी के शिखर को भी हासिल किया है। समय समय पर हेमंत सरकार ने इस योजना में बदलाव भी किया है। सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ पहले सिर्फ 2 बेटियों तक सीमित था, लेकिन बाद में सरकार ने सभी लड़कियों को सहायदा राशि देने का फैसला किया है।

Related Articles

close