हेमंत सोरेन को मिल रहा है ये खास गिफ्ट, मुख्यमंत्री ने बुके के बदले मांगी थी ये चीज, अब नेता से लेकर अधिकारी तक सीएम को …

Hemant Soren is getting this special gift, the Chief Minister had asked for this thing in return of the bouquet, now everyone from the leader to the officer...

Hement Soren: झामुमो गठबंधन को चुनाव में मिली जबरदस्त जीत के बाद से ही हेमंत सोरेन को बधाईयों का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। देश भर से अलग-अलग नेताओं के उन्हें बधाईयां मिल रही है, तो वहीं प्रदेश भर के नेता भी मिलकर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दे रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद ही हेमंत सोरेन ने अपने प्रशंसकों से अपील की थी, कि वो उन्हें बधाई देने आ रहे हों, तो बुके लेकर नहीं, बल्कि बुक लेकर आयें।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री की इस अपील का जबरदस्त असर दिखा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलने आने वाले लोग अब गुलदस्ता लेकर नहीं, बल्कि किताबें लेकर आ रहे हैं। नेताओं से लेकर अधिकारी तक मुलाकात के दौरान किताबें भेंट कर रहा है। कोई हेमंत सोरेन को झारखंड के उत्थान, संताल के संघर्ष, झारखंड के इतिहास की किताबें भेंट कर रहा है, तो कोई संविधान की प्रति तोहफे में दे रहा है। मुख्यमंत्री बंगले में अब बुके नहीं, बुक का अंबार लग गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री भी लगातार तोहफे में मिल रही किताबों को सोशल मीडिया में पोस्ट कर रहे हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश से मिल रही शुभकामनाओं के लिए सभी का हृदय से धन्यवाद। 2019 की तरह पुनः सभी से अनुरोध करूंगा कि अगर आप मुझसे मिलने आ रहे हैं तो “बुके” की जगह “बुक” अर्थात किताब दें। जेल में रहने के दौरान आप सबके द्वारा उपहार स्वरूप दी गई किताबों को पढ़ने का काफ़ी समय मिला, इसके लिए सभी का धन्यवाद।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close