हेमंत सोरेन ने की PM मोदी और अमित शाह से मुलाकात, बोले, मैं जीत के बाद सभी से…

Hemant Soren met PM Modi and Amit Shah, said, I will meet everyone after victory...

रांची। हेमंत सोरेन आज दिल्ली में है। आज पूरे दिन उनकी मुलाकात शीर्ष नेताओं से होती रही। झारखंड में मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री का ये पहला दिल्ली दौरा है। मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी है। हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की है।

भाजपा नेताओं से मुलाकात के बाद हेमंत सोरेन ने कहा- आशीर्वाद के लिए आए थे। बहुत सारी बातें हैं। आगे भी मुलाकात होती रहेगी। वहीं, सोरेन आज AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात करेंगे। केजरीवाल को शपथ ग्रहण समारोह का न्योता देंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आपको बता दें कि झारखंड की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 28 नवंबर की शाम 4 बजे रांची के मोरहाबादी मैदान में होगा।इसमें कांग्रेस नेताओं के अलावा INDIA ब्लॉक के लालू यादव, तेजस्वी यादव और ममता बनर्जी के भी शामिल होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

28 नवंबर को शपथ लेंगे हेमंत सोरेन

हेमंत सोरेन 28 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में सीएम पद की शपथ लेंगे। हेमंत सोरेन चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इसके साथ ही चार बार यह पद ग्रहण करने वाले राज्य के अकेले नेता का खिताब उनके हिस्से होगा। अरविंद केजरीवाल से मुलाकात के दौरान हेमंत सोरेन शपथ ग्रहण समारोह में आने का निमंत्रण देंगे। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी तेज हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

झामुमो द्वारा बड़े नेताओं को आमंत्रण पत्र भेजा जा रहा है। हालांकि इससे पहले अरविंद केजरीवाल जब जेल में थे तब हेमंत सोरेन ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की थी। तब केजरीवाल के सिविल लाइंस स्थित सरकारी आवास पर पत्नी कल्पना के साथ हेमंत सोरेन पहुंचे थे तो वहां सुनीता केजरीवाल ने अभिवादन किया था। सुनीता केजरीवाल के साथ आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी थे।

Related Articles

close