हेमंत सोरेन हाज़िर हो! कोर्ट से लगा हेमंत सोरेन को झटका, हाजिर होना होगा कोर्ट में, जानिए अब कहां फंसे….

Hemant Soren is present! Hemant Soren got a shock from the court, will have to appear in the court, know where he is stuck now....

Hement Soren: हेमंत सोरेन चौथी बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। 28 नवंबर को शाम चार बजे वो शपथ लेंगे। इधर शपथ ग्रहण के पहले हेमंत सोरेन को कोर्ट से झटका लगा है। ईडी के समन की अवहेलना मामले में हेमंत सोरेन को एमपी-एमएलए कोर्ट ने पेश होने का आदेश दिया है।

ये आदेश तब आया है, जब हेमंत सोरेन दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य दिग्गजों को न्योता देने में जुटे हैं। हेमंत सोरेन की ओर से व्यक्तिगत पेशी से छूट का आग्रह करते हुए याचिका दायर की गई थी। लेकिन, एमपी-एमएलए कोर्ट ने हेमंत सोरेन की इस याचिका को खारिज कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं एमपी एमएलए कोर्ट ने हेमंत सोरेन को 4 दिसंबर को व्यक्तिगत रूप से अदालत में हाजिर होने का आदेश दिया है। दरअसल सीआरपीसी 205 की याचिका दायर कर हेमंत सोरेन ने सशरीर उपस्थिति से छूट की गुहार लगाई थी।

कोर्ट ने सशरीर उपस्थिति से छूट की मांग को खारिज कर दिया है। ईडी ने कुछ महीने पहले झारखंड में 8.86 एकड़ जमीन फर्जीवाड़े वाले मामले में पूछताछ के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 10 बार समन भेजा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस दौरान हेमंत सोरेन महज 2 समन पर ईडी के समक्ष उपस्थित हुए थे। वहीं 8 बार पर हेमंत सोरेन ईडी के सामने हाजिर नहीं हुए थे। इस मामले में ED ने रांची के सीजेएम कोर्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close