हेमंत सोरेन की हाईलेवल मीटिंग: अमन साहू इनकाउंटर मामले पर रिपोर्ट की तलब, होली-ईद पर सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा

Hemant Soren's high level meeting: Report sought on Aman Sahu encounter case, security arrangements on Holi-Eid also reviewed

Hement Soren Metting: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज लॉ एंड आर्डर पर बड़ी बैठक की। त्योहार के मौजूदा स्थिति में सुरक्षा के कैसे इंतजाम हैं, पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी और कानून व्यवस्था से निपटने के लिए प्रर्याप्त उपायों पर बैठक में चर्चा की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री होली और ईद की सुरक्षा व्यवस्था, फ्लाईंग स्कावाड सहित दंडाधिकारी तैनाती को लेकर विस्तार से सभी जिलों से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि संवेदनशील क्षेत्रों में पर्याप्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की जाये। वहीं स्थानीय लोगों की कमेटी बनाकर उनसे बातचीत की जाये।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वहीं अमन साहू एनकाउंटर मामले पर गृह विभाग के साथ बुधवार को समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने रिपोर्ट मांगी। उन्होंने इस मामले में विस्तार से अधिकारियों से रिपोर्ट ली, आखिर किन परिस्थितियों में इनकाउंटर की नौबत आयी। मुख्यमंत्री ने मुठभेड़ में घायल हुए पुलिसकर्मी की सेहत की भी जानकारी ली।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मुख्यमंत्री ने बैठक में उन्होंने इन दोनों त्योहारों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था प्रबंध करने का निर्देश दिया. साथ ही उन्होंने एनकाउंटर मामले की भी रिपोर्ट मांगी है. डीजीपी ने सीएम को बताया कि सभी जगह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर निर्देश दे दिया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close