हाथियों के झुंड ने फिर मचाई तबाही, रात में घर को किया ध्वस्त, सो रही महिला के ऊपर दीवार गिरने से हुई घायल

गढ़वा । जिला के गढ़वा भंडरिया क्षेत्र मैं बेखौफ घूम रहे हाथियों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। रोदो गांव निवासी तेतरी कुंवर एवं विजय साह के घर को बीती रात्रि एक हाथी ने क्षतिग्रस्त कर दिया।

हाथी रविवार की रात करीब डेढ़ बजे रोदो गांव में पहुंच तेतरी कुंवर के घर को ध्वस्त करने लगा उस वक्त तेतरी कुवर दीवाल के समीप चौकी पर सो रही थी जिससे वह दीवार के मलबे में दबकर घायल हो गई। हल्ला गुल्ला सुन आसपास के लोग इकट्ठा होकर हाथी को भगाए तथा तेतरी कुवर को परिजनों तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भंडरिया लाया , जहां चिकित्सकों के द्वारा उसकी प्राथमिक उपचार की गई ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हाथी वहां के बाद गांव के ही बिजय साव के घर को दरवाजा को क्षतिग्रस्त कर दिया तथा जंगल की ओर चले हो गये। जंगल क़ी ओर के लोगों से सुना जा रहा है कि एक बंडा हाथी है झुंड से निकल गया है और हाथी के झुंड से भटक गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close