एडवोकेट राजीव कुमार को हिरासत में लेने पर हाईकोर्ट एडवोकेट संघ ने बुलाई आपात बैठक… राज्य भर के वकीलों में आक्रोश..

रांची कोलकाता पुलिस द्वारा रांची हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता राजीव कुमार को हिरासत में लिया है। अधिवक्ता को हिरासत में लेने के बाद झारखंड हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन में काफी आक्रोश है। झारखंड एडवोकेट संघ के महासचिव नवीन कुमार ने अधिवक्ता राजीव कुमार के कोलकाता पुलिस द्वारा हिरासत में लेने की घटना पर चिंता जाहिर की। राजीव कुमार को हिरासत में लिए जाने के मामले में भविष्य की दिशा तय करने के लिए अधिवक्ता संघ की कार्यसमिति की बैठक बुलाई गई है।

20 लाख नगद के साथ गिरफ्तारी की सूचना

झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार कोलकाता पुलिस ने रविवार को हिरासत में लिया था। जानकारी के मुताबिक कोलकाता पुलिस ने रविवार की देर शाम अधिवक्ता राजीव कुमार की गिरफ्तारी के मामले में अब तक तथ्य सामने नहीं आ पाई है। गिरफ्तारी की पुष्टि परिवार के सदस्यों ने की। वकील राजीव कुमार के करीबी रिश्तेदार ने बताया कि राजीव कुमार अपने बेटे के साथ कोलकाता गए थे। वह किसी निजी कार्य से कोलकाता गए जहां से उनकी गिरफ्तारी की सूचना प्राप्त हुई। अधिवक्ता राजीव कुमार को हरे स्ट्रीट थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया। ये बात भी सामने आ रही है की अधिवक्ता राजीव कुमार को 20 लाख रुपए के साथ पकड़े जाने की सूचना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close