झारखंड में छुट्टी: आज प्रदेश भर के स्कूल-दफ्तर रहेंगे बंद, राज्य सरकार ने घोषित की है छुट्टी, ये होगा खास आयोजन

रांची। आज प्रदेश में दफ्तर-स्कूल, बैंक बंद रहेंगे। राज्य सरकार ने सोमवार को सरकारी छुट्टी घोषित की है। राज्य सरकार ने छुट्टी को लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। कार्मिक विभाग की आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक 25 सिंतबर को करमा पूजा पर सरकारी अवकाश रहेगी। आपको बता दें कि झारखंड का प्रमुख पर्व करमा पूजा का अवकाश पहले 10 सितंबर को घोषित किया गया था. लेकिन अब इसे 25 सितंबर को मनाया जा रहा है।

NI Act तहत राज्य सरकार ने सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। अवकाश की वजह से राज्य के सभी सरकारी ऑफिस तो बद रहेंगे ही, बैंक भी बंद रहेंगे। यह पर्व भारतीय संस्कृति में यह एक परंपरागत त्योहार है। जिसे भाई-बहन के प्यार और उनकी सुख-समृद्धि की कामना के लिए मनाया जाता है.।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस पूजा में विभिन्न पारंपरिक रीतियां होती हैं. इस पर्व पर अच्छे कर्म की महत्व को बढ़ावा देने वाली पौराणिक कथाओं को सुनने की मान्यता है।

करमा पूजा कब और क्यों मनाया जाता है? करमा पूजा क्यों मनाया जाता है
यह पर्व सितंबर के आसपास भादो के एकादशी को करमा पर्व मनाया जाता है। भाई की सुख समृद्धि के लिए गांव भर की बहने उपवास करती है। यह पर्व झारखंड के आदिवासी मूलवासी सभी मिलकर मनाते हैं। कर्मा झारखंड के आदिवासियों का एक प्रमुख त्योहार है। इस मौके पर पूजा करके आदिवासी अच्छे फसल की कामना करते हैं। साथ ही बहनें अपने भाइयों की सलामती के लिए प्रार्थना करती है। करमा के अवसर पर पूजा प्रक्रिया पूरा होने के बाद झारखंड के आदिवासी मूलवासी ढोल मांदर और नगाड़ा के थाप पर झूमते है एवं सामूहिक नृत्य करते हैं। यह पर्व सभी लोगों के लिए परंपरा की रक्षा के साथ-साथ मनोरंजन का भी एक अच्छा साधन है जहां पुरुष रात में पेय पदार्थों का सेवन कर पूरी रात नाचते गाते हैं और यह दृश्य देखना भी आंखों को सुकून देती है। यह पर्व झारखंड के साथ-साथ अन्य राज्यों से छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश उड़ीसा एवं बंगाल के आदिवासियों द्वारा भी धूमधाम से मनाया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close