भीषण सड़क हादसा: पूर्व केंद्रीय मंत्री के बेटे की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, पत्नी की मौत, बेटे की हालत गंभीर

बड़ी खबर: दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे नौगांवा थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हो गया. इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह की बहू और पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई, जबकि मानवेंद्र सिंह और उनके बेटे हमीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों का इलाज अलवर के सोलंकी हॉस्पिटल में चल रहा है. इस हादसे में मानवेंद्र सिंह की गाड़ी का ड्राइवर भी गंभीर रूप से घायल हो गया. उसका इलाज बड़ौदामेव हॉस्पिटल में चल रहा था. लेकिन उनको भी इलाज के लिए अलवर रेफर किया गया है. कार मानवेंद्र सिंह ही चला रहे थे और पत्नी चित्रा सिंह उनके बगल वाली सीट पर बैठी थीं. मानवेंद्र के बेटे हमीर सिंह और ड्राइवर पिछली सीट पर बैठे थे।

बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह अपनी पत्नी चित्रा व बेटे हमीर सिंह के साथ दिल्ली से जयपुर की तरफ जा रहे थे. दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर प्वाइंट 82.8 किमी रासगन व खुशपुरी के बीच गाड़ी का अचानक संतुलन बिगड़ गया व गाड़ी पुलिया की दीवार से टकरा गई. इस हादसे में मानवेंद्र सिंह की पत्नी चित्रा सिंह की मौत हो गई. जबकि मानवेंद्र सिंह व उनके बेटे की हालत गंभीर है. उनका इलाज के लिए तुरंत अलवर के सोलंकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां डॉक्टर ने चित्रा सिंह को मृत घोषित कर दिया. जिसके बाद चित्रा सिंह का शव राजीव गांधी अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है. जबकि मानवेंद्र सिंह उनके बेटे का इलाज अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close