भीषण सड़क हादसा: 40 फीट गहरी खाई में पिकअप गिरी, 18 लोगों की गयी जान, कईयों की हालत नाजुक

रायपुर (एजेंसियां)। छत्तीसगढ़ की राजधानी से सटे कवर्धा जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। घटना में 18 लोगों की मौत हो गयी। हादसा उस वक्त जब एक पिकअप खाई में गिर गयी। घटना में 18 लोगों की जान चली गयी। कई लोगों की अभी भी हालत नाजुक बनी हुई है। पिकअपमें 25 लोग सवार थे, जिसमें से 15 की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जबकि तीन ने अस्पताल में दम तोड़ा।

बैगा आदिवासी जंगल से पारंपरिक तेंदूपत्ता लेकर घर लौट रहे थे। बहपानी इलाके के पास पिकअप गाड़ी रास्ते में अनियंत्रित होकर 20 फीट गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 18 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी घायल हो गए. पिकअप में 25 से 30 लोग सवार थे। सभी कुई के रहने वाले बताए जा रहे हैं. यह मामला पंडरिया के कुकदूर थाने का इलाके का है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मरने वालों में 16 महिलाएं शामिल हैं। इनमें मां-बेटी सहित 3 बच्चियां भी हैं। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। हादसे के दौरान पिकअप में 25 लोग सवार थे। सभी लोग तेंदूपत्ता तोड़कर गांव लौट रहे थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस के दावों से उलट ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के समय पिकअप में 30 से 35 लोग सवार थे। ब्रेक फेल होने से हादसे की आशंका है।

दर्दनाक घटना पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है. उन्होंने X पर लिखा, कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों के निधन एवं 4 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है. घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए हैं. ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतकों के नाम…

  1. मिला बाई (48) पति बंजारी
  2. टीकू बाई (40) पति गुलाब सिंह
  3. सिरदारी (45) पुत्र सिलाब गोंड
  4. जनिया बाई (35) पति जनऊ गोंड
  5. मुंगिया बाई (60) पति बजरू मरावी
  6. झंगलो बाई (62) पति धनीराम
  7. सिया बाई (50) पति तिरीत गोंड
  8. किरण (15) पिता शिवनाथ
  9. पटोरिन बाई (35) पति दयाराम गोंड
  10. धनैया बाई (48) पति सिरदारी गोंड
  11. शांति बाई (35) पति शिवनाथ
  12. प्यारी बाई (40) पति फूलचंद
  13. सोनम बाई (16) पिता फूलचंद
  14. विस्मत बाई (45)
  15. लीला बाई (35) पति मानसिंह
  16. परसदिया बाई (30) पति रामचंद्र
  17. भारती (13) पिता मानसिंह
  18. सुन्ती बाई (45) पति मदन सिंह

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close