नर्स के घर भीषण डाका: हथियार बंद लुटेरों ने आधी रात मचाया तांडव, 8 से 10 डकैतों ने नर्स के हाथ पांव बांध की लाखों की लूट

धनबाद । देर रात डकैती की एक घटना ने इलाके में सनसनी मचा दी। कुमारधुबी के ओपी क्षेत्र में डकैतों ने धावा बोलकर लाखों रुपए लूट लिए और मौके से फरार हो गए। इस दौरान डकैतों ने मारपीट भी की। घटना के वक्त घर पर महिला अकेली थी। पीड़ित महिला का नाम रेखा साव बताया जा रहा है, जो नर्स के रूप में पोस्टेड है। चौकाने वाली बात ये है की डकैती की ये वारदात कुमारधुबी ओपी से सिर्फ कुछ ही दूरी पर घटी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक 8-10 की संख्या में आए डकैतों ने धावा बोलकर घर से 50 हजार रुपए नकद और तकरीबन 2 लाख रुपए मूल्य के आभूषण लूट लिया। घटना के वक्त नर्स रेखा साव अकेली थी। रेखा साव कुमारधुबी क्लब के पास रहती है। डकैती की शिकायत कुमारधुबी ओपी में की है। जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब 12 बजे खाना खाकर वो कमरे में सोने चली गई थी।रात तकरीबन 2 बजे दीवार फांदकर अचानक 8-10 की संख्या में डकैत घर के अंदर घुस गए। डकैतों ने घर में घुसने के बाद रेखा के हाथ पांव बांध दिए और मुंह पर पट्टी लगा दी । इस दौरान डकैतों ने मारपीट भी की। डकैत जान से मार देने की बात भी कर रहे थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डकैतों ने आलमीरा की चाबी लेकर 50 हजार रुपये नगद निकाल लिया। ये रुपए महिला रेखा साव नर्सिंग होम से लेकर आई थी। डकैतों ने मेरी सोने की बाली, सोने की अंगूठी और सोने की चेन लूट लिया। इन आभूषणों की कीमत तकरीबन डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। नगद व सामान मिलाकर लगभग 2 लाख रुपए की संपत्ति डकैतों ने लूटी है। सभी डकैत नकाब पहने हुए थे और वे हिंदी में बातें कर रहे थे। रेखा साव अर्श नर्सिंग होम सरबडी पश्चिम बंगाल में डॉक्टर को एसिस्ट करने का काम करती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close